मध्यप्रदेश

drank ant killer powder mistaking it for glucose | विवाहिता की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में कराया भर्ती

बैतूल22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक विवाहिता ने ग्लूकोज समझकर चींटी मार पावडर खा लिया। उल्टियां होने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत सामान्य है। असावधानी से जहर खाने का 2 दिन में यह दूसरा मामला है।

बताया जा रहा है की चिचोली के कुम्हार मोहल्ला निवासी विवाहिता उमा पति अजय प्रजापति को शुक्रवार शाम जब घबराहट और चक्कर की शिकायत हुई तो उसने घर में रखा पावडर घोल कर पी लिया।

जब इसका टेस्ट उन्हें बुरा लगा तो उन्होंने इसे फेंक दिया। बाद में देखने पर पता चला की उसने ग्लूकोज पावडर की जगह वहां रखा चींटी मार पावडर घोल कर पी लिया है। विवाहिता को उल्टियां होने पर परिजन उन्हें रात में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उन्हें भर्ती कराया गया है। विवाहिता की हालत सामान्य है।

बता दें, शुक्रवार हमलापुर सुभाष नगर के किसान मुन्ना ने अपने सोमवारी पैठ स्तिथ खेत में बाल्टी में रखा कीटनाशक पानी समझकर पी लिया था। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!