Congress’s Jan Aakrosh Yatra reaches Nepanagar | विक्रांत भूरिया बोले- परीक्षा किसी ने दी, पास कोई और हो गया, शिवराज सरकार में हुए घाटाले

बुरहानपुर (म.प्र.)11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा देर रात बुरहानपुर पहुंची थी। रात्रि विश्राम के बाद यात्रा बुधवार सुबह दर्यापुर से नेपानगर विधानसभा के लिए निकली। दोपहर 12 बजे यात्रा मनोज टॉकीज क्षेत्र पहुंची। वहां से अंबेडकर चौराहा और फिर मातापुर बाजार स्थित सभा स्थल आई।
इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने कहा- प्रदेश में हमारी सरकार ने विकास किया। आदिवासियों के साथ दोगला व्यवहार किया जा रहा है। आदिवासियों को परेशानी किया जा रहा है। बुरहानपुर की घटना को लेकर कहा पार्टी में किसी तरह का मतभेद नहीं है। टिकट वितरण जन आक्रोश यात्रा के बाद किया जाएगा। कांग्रेस की सरकार बनेगी तो हम 11 वचन पूरा करेंगे। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और कमलनाथ मुख्यमंत्री बनेंगे।
जानिए सभा में किसने क्या कहा
पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा- कांग्रेस की सरकार आएगी और जो योजना आप अपने लिए चाहते हो वैसा करेंगे। सरकार बनने के बाद आपकी महापंचायत बुलाएंगे।
युवक कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने कहा कि प्रदेश में बड़े घोटाले हुए। परीक्षा किसी ने दी, पास कोई और हो गया। इस दौरान कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष रामकिशन पटेल, कार्यवाहक अध्यक्ष जगमीत सिंह जॉली, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रकाश सिंह बैस सहित क्षेत्र के कांग्रेस नेता कार्यकर्त
यह रहा यात्रा का रूट मैप
नेपानगर कांग्रेस कमेटी ग्रामीण कार्यवाहक अध्यक्ष जगमीत सिंह जॉली ने बताया जन आक्रोश यात्रा दर्यापुर मार्ग से होते हुए ग्राम सारोला, हिंगना, अंबाड़ा से दोपहर 12.30 बजे नेपानगर आई। यहां मनोज टॉकिज क्षेत्र में यात्रा का स्वागत किया गया। महाराणा प्रताप प्रतिमा पर माल्यार्पण, महात्मा गांधी, शिवाजी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा सात नंबर गेट, नेपा मिल गेट होते हुए यूनियन भवन के सामने से गुजरी। यहां भी पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। रेलवे ओवरब्रिज से होते हुए आंबेडकर चौराहा पर माल्यार्पण कर कांग्रेस नेता पैदल सभा स्थल ऑटो स्टैंड मातापुर बाजार पहुंचे। दोपहर 2 बजे यात्रा नेपानगर से चांदनी, असीरगढ़ से होते हुए धुलकोट के लिए रवाना हुई। धुलकोट में बिरसा मुंडा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा आगे की ओर प्रस्थान करेगी।

Source link