20 फरवरी से खजुराहो में बीआईपियों का होगा जमावड़ा: राज्यपाल से लेकर मंत्री और 10 देशों के राजदूत का होगा आगमन

छतरपुर। खजुराहो में अंतर्राष्ट्रीय नृत्य उत्सव 20 फरवरी से शुरु हो रहा है। इस आयोजन का शुभारंभ मप्र के राज्यपाल प्रदेश के मुख्यमंत्री के अलावा छतरपुर प्रभारी मंत्री पर्यटन मंत्री के अलावा 10 देशों के राजदूत भी खजुराहो में शिरकत कर रहे हैं। जिसकी सभी तैयारियां जोरशोर से की जा रही हैं। छतरपुर कलेक्टर संदीप जीआर ने इसके लिए जिले के विभिन्न अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। यह सभी अधिकारी विभिन्न जगहों पर अपनी सेवाएं देंगे। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक छतरपुर को राज्यपाल के खजुराहो प्रवास एवं भ्रमण के दौरान उनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए नियुक्त किया है। संपूर्ण चाक चौक व्यवस्था हेतु जिला पंचायत के सीईओ को दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा कई अधिकारियों को महत्वपूर्ण जबावदारी दी गई है।