मध्यप्रदेश

Digvijay Singh took a dig at Scindia | संविधान बचाओ सभा में बोले- कांग्रेस में महाराज थे, भाजपा ने भाई साहब बना दिया

अशोकनगर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले नेता एक-दूसरे पर कटाक्ष करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। शुक्रवार को पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने अशोकनगर में सिंधिया पर जमकर चुटकी ली। वे यहां कांग्रेस की संविधान बचाओ सभा को संबोधित कर रहे थे। इसमें कमलनाथ और दिग्विजय सिंह शामिल होने पहुंचे थे।

सभा में दिग्विजय सिंह ने सिंधिया पर कहा कि…महाराज माधवराव सिंधिया के निधन के बाद उनके चिरंजीवी ज्योतिरादित्य सिंधिया हमारी पार्टी में आए। नौजवान थे, आज भी नौजवान हैं। मुझे ग्वालियर में पूछा गया कि उनके बारे में मैंने कहा- हीरा है, तराशा जाएगा, चमकेगा, हमने चमकाया भी।

लेकिन चमकने के बाद वह पिछले लोकसभा चुनाव में रघुवीर सिंह रुसल्ला के बेटे से चुनाव क्या हार गए, उनका बिल्कुल मन ही बैठ गया। अरे…हमने कहा कि दिग्विजय सिंह भी हारे थे। कौन सी बड़ी बात थी। योद्धा वह होता है जो हारकर भी लड़ने को तैयार हो जाए। योद्धा वह थोड़ी होता है जो दुश्मन से हारकर उसी के साथ मिल जाए।

किसको यह उम्मीद थी कि ज्योतिरादित्य सिंधिया जिससे हारे, उसी पार्टी में चले जाए, हमें भी यह उम्मीद नहीं थी। जो मान-सम्मान कांग्रेस ने दिया। राजीव गांधी, इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने दिया लेकिन यह भाजपा के नेता कहीं सम्मान देने वाले नहीं है। हम लोग तो उनको महाराज-महाराज करते थे, लेकिन भाजपा ने उनको भाई साहब बना दिया।

दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को कांग्रेस की संविधान बचाओ सभा को संबोधित किया।

दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को कांग्रेस की संविधान बचाओ सभा को संबोधित किया।

कांग्रेस गरीबों की जमीन बनाती, भाजपा लूटती है…

दिग्विजय सिंह ने कहा कि अशोकनगर में मैंने इससे पहले इतनी बड़ी सभा कभी नहीं देखी है। भाजपा और कांग्रेस में यही अंतर है कि कांग्रेस आती है तो गरीबों की जमीन बनाती है, लेकिन जब भाजपा आती है तो लूटती है गरीबों की जमीनों पर कब्जा कर आती है। उन्होंने विधायक जज्जी पर बिना नाम लिए हमला बोला। कहा कि जहां का जो विधायक हैं उसके बारे में कमलनाथ जी बताएंगे, अद्भुत है भाई। वह कितना रुप बदलता है यह तो वही जानता है या फिर यहां की जनता जानती है।

PHE मंत्री के गांव में टैंकर से पानी लाया जा रहा

उन्होंने राज्यमंत्री मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव पर भी हमला बोला और कहा कि वह पीएचई मंत्री हैं, लेकिन उनके गांव में 3 किलोमीटर दूर से टैंकर से पानी लाया जा रहा है। यह उन्होंने काम किया है। उनका विकास केवल इतना है कि अशोकनगर में गरीबों की जमीनों और सरकारी जमीन को हडपों और कॉलोनी काटो। चेतावनी देते हुए कहा कि एक-एक का हिसाब-किताब करेगी। अगर कांग्रेस सरकार आ गई तो। गरीबों की जमीन को हड़पने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। उनको बख्शा नहीं जाएगा।

सभी सीटें कांग्रेस जीतेगी

उन्होंने कहा कि अशोकनगर जिले की तीनों सीटों के अलावा आसपास की सीटों को भी कांग्रेस को जीतना चाहिए। यह लड़ाई अमीर और गरीब की है। यह लड़ाई उनकी है जो दलाली करके अरबपति बन गए है। गरीब आदमी, गरीब होता चला गया और अमीर आदमी, अमीर होता चला गया। इस लड़ाई में आप सभी का सहयोग चाहिए।


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!