भाजपा की जन संपर्क रैली में ललिता यादव का जगह जगह हुआ स्वागत एवं तुलादान

छतरपुर 31 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी छतरपुर विधानसभा की प्रत्याशी श्रीमती ललिता यादव के समर्थन में आज जन समूह के साथ विशाल जन संपर्क रैली चुनाव कार्यालय से प्रारंभ होकर बस स्टैंड,चौक बाजार महल तिराहा छत्रसाल चौराहा होते हुए मोटे के महावीर मंदिर अटल सभागार में प्रत्याशी श्रीमती ललिता यादव ने आभार व्यक्त किया।
आभार व्यक्त करते हुए श्रीमती ललिता यादव ने कहा कि कांग्रेस के लोग बहुरूपिया है चुनाव आ गया तो वह भगवा तौलिया डाल कर घूमने लगे कांग्रेस नेता अंदर से कुछ बाहर से कुछ उन्होंने कहा कि पिछले 2018 विधान चुनाव के समय कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा था एक बोट से दो विधायक बनेंगे चुनाव के बाद वह अपना वादा भूल गए उन्होंने विकास के नाम पर कुछ भी नहीं किया है सिर्फ भाजपा सरकार की उपलब्धियां वह अपने नाम गिना रहे हैं जो जनता सब समझ चुकी है।
मेरे पास आप लोगों जैसे कार्यकर्ता हैं जिनकी दम पर भारतीय जनता पार्टी छतरपुर विधान सभा चुनाव जीतेगी।
जन संपर्क रैली में जिला अध्यक्ष मलखान सिंह चुनाव जिला प्रभारी राजकुमार चहर नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति सुरेंद्र चौरसिया पूर्व बैंक अध्यक्ष करुणेंद प्रताप सिंह वरिष्ठ नेता नारायण काले जय राम चतुर्वेदी जिला महामंत्री सुरेंद्र चौरसिया बृजेश राय सत्यभान शुक्ला जिला उपाध्यक्ष अशोक दुबे राजेंद्र सिंह मोनू यादव मीडिया प्रभारी अरविंद बुंदेला जिला मंत्री श्रीमती कमलेश राय भागीरथ पटेल मंडल अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा रामसेवक पटेल दिनेश मिश्रा मुकेश घोष महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला साहू युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी महिला मोर्चा की जिला महामंत्री श्रीमती शैला अजय सिंह मनोरमा दुबे आस्था पटेल दीपेंद्र सिंह बुंदेला पूर्व जिला मंत्री राजेश शुक्ला पूर्व मीडिया प्रभारी प्रदीप खरे मंटू प्रदीप सक्सेना पार्षद दीपेंद्र असाटी धीरज गुप्ता नरेन्द्र यादव काली चरण सेन अजय कबीर महिला मोर्चा की विधानसभा प्रभारी श्रीमती मुकुद शर्मा सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।