Passenger bus overturned on Banda Road in Sagar | प्रचार वाहन से क्रासिंग के समय अनियंत्रित हुई, सड़क किनारे खंती में पलटी, 13 यात्री घायल

सागर17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सागर में बंडा रोड पर अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस।
सागर के बहेरिया थाना क्षेत्र में बंडा रोड पर कर्रापुर के पास यात्री बस क्रासिंग के दौरान अनियंित्रत होकर पलट गई। दुर्घटना में बस में सवार करीब 13 यात्री घायल हुए हैं। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार खुशबू ट्रैवल्स की बस छतरपुर से सागर सवारी लेकर आ रही थी। इसी दौरान सागर-बंडा रोड पर कर्रापुर के पास सामने से आ रहे प्रचार वाहन से क्रासिंग करते समय बस अनियंत्रित हो गई। बस प्रचार वाहन से रगड़ते हुए सड़क किनारे बनी खंती में पलट गई। दुर्घटना के दौरान मौके पर खीच-पुकार मच गई। घटना देख राहगीर और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बस में फंसे यात्रियों को लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला। घटना में बस में सवार करीब 13 यात्री घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद ज्यादातर यात्रियों को छुट्टी दे दी गई है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बहेरिया थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह ने बताया कि बंडा रोड पर यात्री बस प्रचार वाहन से रगड़ते हुए पलटी है। घटना में घायल यात्रियों को अस्पताल भेजा है। यात्रियों को मामूली चोटे आई हैं। मामले में बस चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

बस का कांच फोड़कर बाहर निकले यात्री।
दुर्घटना में यह यात्री हुए घायल
बस दुर्घटना में धन्नोबाई चौधरी निवासी धनौरा, शशि प्रजापति निवासी हिन्नोद, वंदना पटेल निवासी बंडा, सहोद्रा बाई अहिरवार निवासी निरोडा, रुद्रान अहिरवार, चांदनी अहिरवार, रजनी आदिवासी, सुशीला रैकवार, कमलेश पटेल, मदन पटेल, भागीरथ लोधी, अयोध्या प्रसाद लोधी, आकाश लोधी समेत अन्य घायल हुए हैं। घायलों में 8 महिला और 5 पुरुष शामिल हैं।
Source link