Jan Ashirwad Yatra will reach Mandsaur at night | पथराव पर कैलाश विजयवर्गीय बोले- जनता के मिल रह अपार समर्थन पर यह कांग्रेस की बोलखलाहट

मंदसौर15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मध्यप्रदेश में निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा के पर मंगलवार की रात नीमच जिले के रावली कुंडी गांव में पथराव के बाद यात्रा रात में गांधी सागर होते हुए गरोठ पहुंची, यहां रात्रि में विश्राम के बाद सुबह यात्रा मंदसौर के लिए रवाना हुई। जन आशीर्वाद यात्रा शामगढ़, सुवासरा, सीतामऊ होते हुए रात 9 बजे तक मंदसौर शहर में प्रवेश करेगी। यात्रा में कैलाश विजयवर्गीय, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद सुधीर गुप्ता सहित स्थानीय विधायक शामिल है।
गरोठ में कैलाश विजयवर्गीय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रात में जन आशीर्वाद यात्रा पर हुए पथराव की घटना में कांग्रेस हाथ होने के आरोप लगाते हुए कहा है कि यह घटना पहले से ही प्रायोजित थी। उन्होंने कहा जन आशीर्वाद यात्रा को अपार समर्थन मिला रहा है इसलिए यह कांग्रेस की बौखलाहट है। पथराव वाली घटना उन्होंने बताया की 20-25 लड़के थे जो पहले से पत्थर जमा कर बैठे थे। यात्रा पहुंची तो उन्होंने जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि मेरे पास सुरक्षा थी, में बच गया लेकिन हमारी गाड़ियां फोड़ दी। उनका इंटेंशन गलत था। पत्थरों का साइज था 5-5 किलो का था। उन्होंने कहा कानून अपना काम करेगा लेकिन यह जानना भी जरूरी है कि इसके पीछे किसका हाथ है। क्योंकि पत्थरबाज जय कमलनाथ के नारे लगा रहे थे।
चीता प्रोजेक्ट से नाराज ग्रामीण, भाजपा ने बताया कांग्रेस की साजिश
जन आशीर्वाद यात्रा पर हमले की बड़ी वजह चीता प्रोजेक्ट बताया जा रहा है। हालांकि, भाजपा ने इसे कांग्रेस की साजिश बताया है। सूत्रों के मुताबिक रावली कुंडी और इसके आसपास किसानों के मवेशी जिस जंगल में चरने जाते है। वह एरिया अब चीता प्रोजेक्ट में शामिल किया है। यहां चीतों के लिए बाड़ा तैयार किया जा रहा है। इसका ग्रामीण लम्बे समय से विरोध कर रहे हैं लेकिन अब बड़ा तैयार हो चुका है। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश था। गांव से गुजर रही रथ यात्रा के आगे ग्रामीणों ने अपने पशु खड़े कर दिए। सुरक्षाबलों ने ग्रामीणों को रोकने का प्रयास किया इसके बाद अचानक पथराव शुरू हो गया।

पथराव की घटना में 150 लोगों पर FIR, 6 गिरफ्तार
मंगलवार को जन आशीर्वाद यात्रा पर हुए पथराव के बाद नीमच पुलिस ने करीब 100 से 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। यात्रा एक रथ और कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए। अच्छी बात यह रही कि कोई घायल नहीं हुआ। मामले में पुलिस ने 19 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। वहीं, भेरूलाल सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वीडियो के आधार पर अज्ञात लोगों की पहचान कर उन्हें भी चिह्नित किया जा रहा है।
Source link