Will disseminate information about government schemes to the public | इंदौर में जल्द शुरू होगा मुख्यमंत्री जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार अभियान

इंदौर21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री जन कल्याणकारी योजना के प्रचार प्रसार का अभियान पूरे प्रदेश में चल रहा है। इसी के तहत इंदौर में भी इसकी शुरुआत अगले हफ्ते से की गई है। संगठन के प्रदेश संगठन महामंत्री इंदरसिंह मौर्य ने मीडिया को बताया कि मुख्यमंत्री जन कल्याणकारी योजना के प्रचार प्रसार का अभियान नाम से उनका यह राष्ट्रीय संगठन है। यह भारत सरकार के विभिन्न विभागों से जनकल्याण कार्यों के संपादन हेतु पंजीकृत है। यह भारत के नीति आयोग से भी पंजीकृत है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज में फैली कुरीतिओं को दूर करने, हमारी संस्कृति को बढ़ावा देने, सनातन धर्म की रक्षा करने तथा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा संचालित समस्त जनकल्याणकारी एवं जनहितैषी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना है। इसके माध्यम से सरकारी योजनाओं को आम जन मानस तक पहुंचा कर समाज को मजबूत व सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
इसके लिए प्रदेश कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणी, ब्लाक कार्यकारिणी के साथ साथ ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यकारिणियों का गठन किया गया है। प्रत्येक कार्यकारिणी के अंतर्गत मुख्य प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ, युवा पुरुष प्रकोष्ठ तथा युवा महिला प्रकोष्ठ का गठन प्राथमिक स्तर पर किया जा रह है। भविष्य में 16 प्रकोष्ठ जैसे विधि, किसान, विकलांग, एनजीओ प्रबुद्धजीवी, धर्मार्थ, सांस्कृतिक, लघु एवं कुटीर प्रकोष्ठों का गठन भी किया जाएगा। अभियान के बारे में जानकारी शनिवार को संगठन के पदाधिकारियों ने दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम सिंह, राष्ट्रीय महासचिव नवल किशोर सक्सेना, प्रदेश प्रभारी अनिल प्रताप सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. तनुश्री सिंह, प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ एन.एल. मेहरा, प्रदेश संगठन मंत्री इन्दर सिंह मौर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश परमार “पद्मश्री’ उपस्थित थे। इंदरसिंह मौर्य को संगठन के गठन एवं मार्गदर्शन हेतु प्रदेश संगठन मंत्री पद का दायित्व सौंपा गया है।

इंदरसिंह मौर्य का सम्मान करते अनिल प्रताप सिंह। पास ही हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम सिंह। बीच में हैं पंकज श्रीवास्तव।
Source link