Indore’s pub-bar will not take orders after 11 pm | 5 पाइंट्स से जानिए क्या है नशाखोरी, विवाद और अश्लीलता से निपटने का पुलिसिया प्लान

इंदौर8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इंदौर के पब संचालकों को रात 11 बजे के बाद कस्टमर से नया ऑर्डर नहीं लेने की हिदायत पुलिस अधिकारियों ने दी है। पब कितनी बजे बंद होता है ये भी साइनेज के जरिए कस्टमर को उन्हें बताना होगा। पब की पार्किंग में होने वाले विवाद से निपटने के लिए एक बाउंसर की तैनाती पब संचालक को करनी होगी।
इंदौर शहर के पूर्वी क्षेत्र विजय नगर, लसूड़िया, खजराना में करीब 45 से 50 पब हैं।
शहर के पूर्वी क्षेत्र विजयनगर, लसूड़िया, खजराना में करीब 45 से 50 पब संचालित होते हैं। पब संचालकों की बैठक लेकर डीसीपी जोन-2 अभिषेक आनंद ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं। 5 पॉइंट्स से जानिए नाइट कल्चर के मद्देनजर प्लान, दावे और चुनौतियों के बारे में…।






पिछले साल इंदौर में रात को लड़कियों ने मिलकर विवाद के चलते एक लड़की के साथ जमकर मारपीट की थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
डीसीपी जोन-2 ने ये कहा…
डीसीपी जोन-2 अभिषेक आनंद ने बताया कि सभी पब संचालकों के साथ एक मीटिंग ली गई थी, जिसमें उन्हें समय सीमा में पब बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। ये बताया गया है कि 11 बजे के बाद किसी तरह का ऑर्डर कस्टमर से नहीं लेंगे ताकि जो समय सीमा है, उस पर पब को बंद किया जा सके। उसके बाद कोई व्यक्ति वहां पर मौजूद नहीं रहे।
इसके अलावा साथ में ये भी बताया गया है कि सिक्योरिटी के लिहाज से सीसीटीवी कैमरा प्रॉपर इन्स्टॉल होना चाहिए। वर्किंग कंडीशन में होना चाहिए। पार्किंग व्यवस्था प्रॉपर होना चाहिए, वहां सिक्योरिटी के लोग होना चाहिए। पब में काम करने वाले सभी स्टाफ की लिस्ट होना चाहिए, जो पुलिस उनसे प्राप्त करेगी।

डीसीपी जोन 2 अभिषेक आनंद।
खासकर बाउंसर, उनका आपराधिक रिकॉर्ड भी चेक कर रहे हैं। ताकि आपराधिक प्रवृत्ति के लोग पब में काम नहीं करें। इसके अलावा हम लोगों ने ये भी निर्देश दिए हैं कि पब के आसपास प्रॉपर साइनेज होना चाहिए, जिससे कस्टमर को प्रॉपर कम्युनिकेशन रहे कि पब का टाइमिंग क्या है। ये मुख्य बिंदु हैं।
नाबालिग को पब में एंट्री नहीं देना है, ऐसे में एंट्री के दौरान पब संचालकों को आईडी कार्ड चेक करने के लिए भी कहा है। मीटिंग में जोन 2 के 5 थानों के करीब 38 पब संचालक शामिल हुए।

हाल ही में पब के बाहर दो पक्षों में विवाद की घटना सामने आई थी। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
पब के बाहर कई विवाद आ चुके हैं सामने
– एक साल पहले लसूड़िया स्काई अर्थ स्थित बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर बने काकटेल एंड ड्रीम्स पब में
दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। विवाद लड़की छेड़ने की बात से शुरू हुआ, इसके बाद लड़की के दोस्तों और अन्य लोगों ने मिलकर मनचलों की पिटाई कर दी। दोनों तरफ के युवा लड़ते-लड़ते सड़क पर आ गए। यहां बाउंसरों ने दोनों पक्षों को अलग किया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची लेकिन इससे पहले ही सभी लोग भाग गए थे। बताया गया था कि मारपीट के समय दोनों पक्ष शराब के नशे में थे।
– हाल ही में खजराना के सोशल पब में नाचने की बात को लेकर विवाद हुआ और आरोपियों ने पब के बाहर पार्किंग में युवक को चाकू मार दिया। आरोपियों के साथ लड़कियां भी थी। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
– वहीं पिछले साल नवंबर में विजय नगर क्षेत्र के फीचर पब में लड़की से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में जमकर हंगामा हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया था कि एक पक्ष ने पिस्टल तक निकाल ली थी।
Source link