Trailer crush 5 people riding 2 bikes in Rewa, two died on the spot | बरहौ संस्कार में बैंड बजा कर लौट रहे दो बजगीरों की मौत, तीन गंभीर

रीवाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
रात में हादसे के बाद ट्रेलर एक पंचर की दुकान में घुस गया था।
रीवा जिले के चोरहटा थाना अंतर्गत किटवरिया में तेज रफ्तार ट्रेलर ने दो बाइकों में सवार पांच लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में बैंड बजाकर लौट रहे 2 बजगीरों की मौत हो गई। वहीं तीन गंभीर रूप से घायल है। पुलिस का कहना है कि पांचों बजगीर मंगलवार-बुधवार की रात इटहा गांव में बरहौ संस्कार का बैंड बजाने गए थे। देर रात नाच गाना खत्म होने के बाद भोजन कर अपने-अपने घर लौट रहे थे।
वह रात में नेशनल हाइवे-30 के रास्ते विश्वविद्यालय की ओर से चोरहटा की तरफ गुजरे। तभी बीहर नदी के आगे कालिका ढाबा के पास सतना की तरफ से आ रहे ट्रेलर ने सामने से ठोकर मारकर कुचल दिया। इसके बाद पाइप से लोड ट्रेलर पंचर की दुकान में जा घुसा है। बड़े हादसे की सूचना के बाद पुलिस पहुंची। वह सभी को लेकर संजय गांधी अस्पताल चली गई है। ये दुर्घटना बुधवार की सुबह 3 बजे की है।

संजय गांधी अस्पताल में भर्ती घायल।
मृतक व घायलों के नाम
चोरहटा थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पाण्डेय ने बताया कि मृतकों में राज राखन साकेत और दीपक साकेत का नाम शामिल है। वहीं राजकुमार साकेत, शिवम साकेत और सागर साकेत को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। जिसमे दो की हालत नाजुक है। पंचनामा कार्रवाई के बाद बुधवार की दोपहर पोस्ट मार्टम कराया गया है। वहीं दूसरी तरफ पाइप से लोड ट्रेलर को जब्त कर लिया गया है।

दो लोगों की मौत करने वाला ट्रेलर।
मौत का बाइपास
घायलों का कहना है कि हादसे में प्रभावति सभी लोग इटहा गांव से बैंड बजाकर अटरिया, बरा और बिडवा लौट रहे थे। पर दो लोग पहले ही काल के गाल में समा गए। संभावना व्यक्त की जा रही है कि ट्रेलर क्रमांक एनएल 01 एन 5950 का चालक हाईवे के मध्य से आ रहा था। जैसे ही दो बाइके आई, तभी आरोपी चालक ने रांग साइट की तरफ सटा दिया। टक्कर लगते ही सभी हाईवे में बिखर गए।
Source link