Dr. Former mayor paid tributes to Hardikar on his death anniversary | कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं ने ‘नर सेवा नारायण सेवा’ मुहिम को जारी रखने का संकल्प लिया

सीहोर22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नारायण सुब्बाराव हार्डिकर एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और कांग्रेस के कुशल राजनैतिक थे।
सीहोर में सेवादल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र खंगराले ने कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डॉ.नारायण सुब्बाराव हार्डिकर की पुण्यतिथि पर पुष्पांजली का कार्यक्रम आयोजित किया। ये कार्यक्रम स्टेट बैंक के सामने स्थित सेवादल कार्यालय में किया गया। हार्डिकर स्वंत्रता संग्राम सेनानी भी रहे हैं।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष तथा सेवादल कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश राय थे। राकेश राय ने कहा कि नारायण सुब्बाराव हार्डिकर एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और कांग्रेस के कुशल राजनैतिक थे। जिन्होने कांग्रेस सेवादल की स्थापना की।
नर सेवा को नारायण सेवा बताया
इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं द्वारा नर सेवा को नारायण सेवा बताते हुए सेवादल की मुहीम को जारी रखने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में जिला सेवादल कांग्रेस के अध्यक्ष नरेन्द्र खंगराले, पूर्व पार्षद रमेश राठौर, राजेन्द्र नागर, पन्नालाल खंगराले, नवेद भाई, घनश्याम जाटव, देवकरण सूर्यवंशी, रूपसिंह मालवीय आदि सेवादल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Source link