मध्यप्रदेश

C- CM will inaugurate the Raj Colony scheme | पूर्व और उत्तर विधानसभा में होगा रोड शो, गोल बाजार में होगी बड़ी सभा

जबलपुर29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। चुनावी तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज जबलपुर दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सुबह 11.30 बजे भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा कटंगी के पास ग्राम गुबरा में बने अस्थाई हेलीपेड पहुँचेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11.40 बजे कटंगी में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा दोपहर 1.25 बजे गुबरा से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 1.45 बजे रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर स्थित हेलीपेड पहुँचेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूर्व और उत्तर मध्य विधानसभा में रोड शो और सभा करेंगे। सीएम के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव भी रहेंगे। 25 अगस्त शुक्रवार को कटंगी से जबलपुर शहर आने के बाद दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शीतलामाता मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद सीएम जनदर्शन यात्रा में शामिल होंगे। सीएम का रोड- शो शीतलामाता से शुरू होकर घमापुर चौंक, बेलबाग, भारतीपुर, बड़ी ओमती, नया मोहल्ला होते हुए मालवीय चौंक और फिर गोल बाजार जाएंगे। जहां पर की सीएम की जनदर्शन यात्रा खत्म होगी। जनदर्शन यात्रा के बाद सीएम गोल बाजार में सभा को संबोधित करेंगे। इसी सभा से सीएम स- राज कालोनी योजना का शुभारंभ भी करेंगे। शाम 6:45 बजे सीएम भोपाल के लिए रवाना होंगे।

25 अगस्त शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जिस जगह रोड शो और सभा होनी है। इन दोनों सीटों में कांग्रेस का कब्जा है। 2018 के विधानसभा चुनाव में जबलपुर शहर की चार में से तीन सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा किया था। कांग्रेस ने उत्तर मध्य, पश्चिम और पूर्व विधानसभा जीती थी। भाजपा को सिर्फ कैंट सीट मिली थी। ऐसे में अब सीएम हारी हुई सीटों पर फोकस करना शुरू कर दिए है। भाजपा ने जबलपुर की दो विधानसभा सीट के प्रत्याशी घोषित कर दिए है। बरगी विधानसभा से नीरज सिंह और पूर्व से अंचल सोनकर को टिकट दिया है।

जनदर्शन यात्रा के बाद आगामी सितंबर माह में जनआशीर्वाद यात्रा भी निकाली जाएगी। जिसमें सीएम शिवराज सिंह सहित कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। जिले में 2 से 5 सितंबर तक जनआशीर्वाद यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में प्रदेश के 20 साल और केंद्र के 9 साल के कार्यकाल को जनता जे सामने रखा जाएगा। यात्रा की प्रारंभिक रूपरेखा की तैयारियां शुरू हो गई है। कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के सुझाव भी लिए जा रहें है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रोड शो के दौरान सड़क मार्ग को डायवर्ट किया गया है। कई स्थानों पर प्रवेश प्रतिबंध भी आज रहेगा। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के हेलीपैड से नेहरा कंपनी, विश्वविद्याल, रिज रोड, लोहिया पुल, पेंटीनाका, डिलाइट तिराहा से वाहन डायवर्ट किए जाएंगे। सर्किट हाउस 2 से शीतलामाई तक एम्पायर तिराहा, सतपुला से वाहनों को डायवर्ट किया गया है।


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!