मध्यप्रदेश

Akshay Kumar liked the song of Yuva from Mahakaushal | OMG- 2 प्रमोशन में शामिल किया कृष्णपाल का महादेवा सॉंग, सोशल मीडिया में भी मचा रहा है धूम

जबलपुर30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ओएमजी-2 के प्रमोशनल सॉन्ग में जिस ‘महादेवा’ ट्रैक सॉन्ग को शामिल किया है। उस गाने के कंपोजर, राइटर और गीतकार महाकौशल के युवा इंजीनियर हैं। जिनका नाम कृष्णपाल सिंह है। मध्यप्रदेश के सिवनी निवासी कृष्णपाल सिंह का सॉन्ग हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ओएमजी-2 में खासी सुर्खियां बटोर रहा है। 23 वर्षीय युवा कृष्णपाल सिंह बघेल का संगीत फिल्म एक्टर अक्षय कुमार को इतना पसंद आया कि उन्होंने उसके संगीत को ओएमजी 2 फिल्म के प्रमोशन के वीडियो में शामिल करते हुए महादेवा ट्रैक को खुद का पसंदीदा ट्रैक बताया।

कृष्णपाल सिंह ने OMG- 2 का प्रमोशन सॉन्ग लिखा और गाया है

कृष्णपाल सिंह ने OMG- 2 का प्रमोशन सॉन्ग लिखा और गाया है

फिल्म एक्टर अक्षय कुमार ने महाकौशल के कृष्णपाल सिंह के सॉन्ग को सोशल मीडिया हैंडल से अपलोड करते हुए महादेवा ट्रैक की जमकर तारीफ की है। जबलपुर के ग्लोबल इंजीनियरिंग कॉलेज से वर्ष 2022 में सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर डिग्री लेने वाले कृष्णपाल ने दैनिक भास्कर को बताया कि बचपन से उन्हें संगीत का बहुत शौक है जिसके चलते इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद भी अधिक से अधिक समय घर पर बनाये अपने छोटे से म्यूजिक स्टूडियो को ही देता है अपने म्यूजिक स्टूडियो का नाम उन्होंने kashh रखा है और इसी म्यूजिक स्टूडियो में उन्होंने 6 महीने पहले महाशिवरात्रि के पर्व पर महादेवा ट्रैक तैयार किया था।

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया हैंडल से महादेवा सॉन्ग को किया अपलोड

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया हैंडल से महादेवा सॉन्ग को किया अपलोड

कृष्णपाल सिंह ने बताया कि जब उनसे यह संगीत मांगा गया तो उन्हें बिल्कुल इस बात की जानकारी नहीं थी कि इसे ओएमजी-2 के प्रमोशन सॉन्ग के लिए मांगा जा रहा है। अक्षय कुमार को पसंद आने के बाद सभी कानूनी औपचारिकताये पूरी करने के बाद इसे OMG- 2 के प्रमोशन वीडियो में शामिल किया गया है। कृष्णपाल के पिता मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग में जिला कमांडेंट, होमगार्ड के पद पर तैनात हैं और उनकी मां गृहणी हैं। कृष्णपाल सिंह ने इससे पहले भी भगवान भोले के कई गीत लिखे और गाए है।

बीते चंद घंटों में ही लाखों लोगों ने देख चुका है कृष्णपाल सिंह का महादेवा गाना

बीते चंद घंटों में ही लाखों लोगों ने देख चुका है कृष्णपाल सिंह का महादेवा गाना

युवा इंजीनियर कृष्णपाल सिंह ने अपने घर पर ही छोटा सा स्टूडियो बना रखा है। स्टूडियो में उन्होंने म्यूजिक कंपोजिंग, ट्रैक मशीन सहित स्क्रीन लगा रखी है। कृष्णपाल सिंह रोजाना स्टूडियो में 15 से 17 घंटे गुजारते है। कृष्णपाल सिंह का कहना है कि भले ही मैंने इंजीनियरिंग की है, लेकिन बचपन से ही संगीत का शौक था। बीते 22 घंटे में कृष्णपाल सिंह के सॉन्ग को 8 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है।


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!