Bhopal Balika Graha Girl’s sick (updates). | जिस केन से पानी पीया, वो 3 महीने से साफ नहीं हुआ; बाल कल्याण समिति ने जताई आपत्ति

[ad_1]
भोपाल14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

भोपाल के बालिका गृह की एक लड़की की तबीयत रविवार रात फिर बिगड़ गई। उसे दोबारा जेपी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हालत में सुधार होने के बाद उसे सोमवार सुबह बालिका गृह लाया गया। लड़की उन 11 लड़कियों में शामिल है, जिन्हें शनिवार देर रात पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सभी 11 लड़कियों को रविवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। जिस लड़की की दोबारा तबीयत बिगड़ी है, वह रायसेन से है। मामले में रायसेन की बाल कल्याण समिति ने आपत्ति जताई है। समिति का कहना है कि लड़की की तबीयत बार-बार क्यों बिगड़ रही है, इसकी जांच कराई जानी चाहिए।
यह जानकारी भी सामने आ रही है कि जिस केन से इन 11 लड़कियों ने पानी पीया, उसे 3 महीने से साफ नहीं किया जा रहा था। बालिका गृह मैनेजमेंट इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहा है। कलेक्टर ने मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। यहां के खाने और पानी के सैंपल लिए गए हैं। जांच की जा रही है।

शनिवार देर रात बालिका गृह की लड़कियों की तबीयत बिगड़ गई थी।
गिलकी की सब्जी, रोटी, दाल, चावल खाए थे
नेहरू नगर स्थित बालिका गृह की लड़कियों के शनिवार देर रात तहसीलदार ने बयान दर्ज किए थे। तहसीलदार को लड़कियों ने बताया है कि रात के खाने में सभी को गिलकी की सब्जी, रोटी और दाल – चावल दिए गए थे। खाने के 20 से 25 मिनट बाद पेट दर्द की शिकायत हुई। उन्होंने वार्डन को जानकारी दी। कमला नगर थाने के प्रभारी मिथिलेश भारद्वाज ने बताया कि शनिवार तड़के 4 बजे बालिका गृह में सर्च की। कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली।
DVR जब्त किया, खाने के सैंपल लिए
थाना प्रभारी का कहना है कि बालिका गृह में लगे CCTV कैमरों के डीवीआर को जब्त कर सुरक्षित रख लिया है। एक्सपर्ट्स की मौजूदगी में पेन ड्राइव में इस DVR में मौजूद फुटेज कॉपी किए जाएंगे। इससे साफ होगा कि असल में शनिवार की रात लड़कियों के साथ हुआ क्या था। बालिका गृह में बने खाने के सैंपल भी लिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद साफ होगा कि इसमें कुछ मिलाया तो नहीं गया था।
जिस केन से ये 11 लड़कियां पानी पीती हैं, उसे दूसरी हाथ नहीं लगातीं
जिस केन के पानी से तबीयत खराब हुई है, उससे सिर्फ ये ही लड़कियां पानी पीती थीं। कोई और लड़की इस केन को हाथ नहीं लगाती थी। 11 लड़कियों में से दो लड़कियों की तबीयत पहले से खराब थी। दोनों को इस केन से पानी पीने पर दो दिन पहले उल्टी भी हुई थी। इसके बावजूद डॉक्टर को नहीं दिखाया गया। उन्हें कहा गया था कि जब डॉक्टर रुटीन चेकअप के लिए आएगा, तब दिखाएंगे।
इनमें बांग्लादेश से तस्करी कर भारत लाई गई लड़की भी शामिल
ये 11 लड़कियां यहां पर कुछ समय पहले ही शिफ्ट हुई हैं। इनमें एक बांग्लादेश से तस्करी करके लाई गई थी। अन्य लड़कियों को दूसरे शेल्टर होम से शिफ्ट किया गया है। ऐसी भी चर्चा है कि इन लड़कियों का बालिका गृह की दूसरी लड़कियों से झगड़ा हुआ था। जेपी अस्पताल के कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर डॉ. सत्यवान मोड़िया को दो बच्चियों ने पूछताछ में बताया कि बालिका गृह में रह रहीं दो दूसरी बच्चियों ने पानी में कुछ मिलाया था। इस पानी को पीने के 10 – 15 मिनट के बाद तेज पेट दर्द हुआ। उल्टी – दस्त की शिकायत हुई। कुछ लड़कियां बेहोश भी हो गईं।

भोपाल के रहने वाले प्यारे मियां को 2022 में नाबालिग से रेप में उम्रकैद की सजा हो चुकी है।
प्यारे मियां यौन शोषण की मुख्य गवाह ने कर लिया था सुसाइड
पहले भी बालिका गृह प्रबंधन की कई लापरवाही सामने आ चुकी है। निरीक्षण करने पहुंचे जजों से लड़कियां खराब खाने की शिकायत कर चुकी हैं। प्यारे मियां यौन शोषण के मामले में मुख्य गवाह किशोरी ने नींद की गोली का ओवरडोज ले लिया था। इस कारण उसकी मौत हो गई थी। इसके पूर्व एक किशोरी की कॉलर बोन टूट गई थी।
ये खबर भी पढ़िए…
दो किशोरियों ने बताया था- पानी में कुछ मिलाया गया
भोपाल में नेहरू नगर स्थित बालिका गृह में रह रहीं 11 लड़कियों की शनिवार देर रात तबीयत खराब हो गई। उल्टी और पेट दर्द की शिकायत होने पर इन्हें जेपी अस्पताल में भर्ती किया गया। इनमें से 4 नाबालिग हैं। जेपी अस्पताल के कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर डॉ. सत्यवान मोड़िया के मुताबिक, ‘बीमार किशोरियों में शामिल दो बच्चियों ने पूछताछ में बताया कि बालिका गृह में रह रहीं दो दूसरी बच्चियों ने पानी में कुछ मिलाया था। इस पानी को पीने के 10 – 15 मिनट के बाद तेज पेट दर्द हुआ। उल्टी – दस्त की शिकायत हुई। कुछ लड़कियां बेहोश भी हो गईं।’ पढ़िए पूरी खबर
Source link