मध्यप्रदेश

Tiranga Yatra taken out in Morena | पुलिस के सभी अधिकारी, आरक्षकों सहित छात्रों ने लिया भाग

मुरैनाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश शासन के आदेश पर हर जिले में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में मुरैना में भी रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में इस यात्रा में मुरैना पुलिस के सभी अधिकारी एवं आरक्षकों ने भाग लिया। यात्रा पुलिस लाइन से शुरू हुई और पूरे बाजार में घूम कर वापस पुलिस लाइन पर ही समाप्त की गई।

बता दें कि, प्रशासन के आदेश पर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा हर जिले में निकाली जा रही है। इस यात्रा का उद्देश्य लोगों में अपने राष्ट्रीय ध्वज एवं राष्ट्र भक्ति की भावना का संचार करना है। यात्रा का मुख्य उद्देश अपने देश के राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सद्भाव एवं देशभक्ति की भावना जगाना है। इसी क्रम में मुरैना पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई। यात्रा में सभी पुलिस के अधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद रहा। मुरैना पुलिस लाइन से शुरू हुई इस यात्रा के आगे आगे एक वाहन पर डीजे बज रहा था जिसमें देश भक्ति के गाने बजाए जा रहे थे। यात्रा सिविल लाइन से शुरू होकर जीवाजी गंज, हनुमान चौराहे, बस स्टेशन रोड होते हुए वापस पुलिस लाइन पर आकर खत्म हुई। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने पत्रकारों से कहा कि हर व्यक्ति को अपने देश और राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना चाहिए। हमारा राष्ट्रीय ध्वज हमारी स्वतंत्रता और हमारे अधिकारों का प्रतीक है।


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!