मध्यप्रदेश

BJP Organization General Secretary said in the worker’s conference | जिन मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ा उन्हें सरकार ने पूरा किया

पन्ना19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा 10 अगस्त को विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन किए गए। इसमें पन्ना विधानसभा में मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसमें भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। सम्मेलन में मुख्यातिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा व मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

दरअसल पन्ना विधानसभा स्तर पर पन्ना नगर की सब्जी मंडी में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें भाजपा के संगठन मंत्री हितानंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने जिन मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ा और प्रदेश से लेकर केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाई। वह सभी मुद्दे सरकार ने पूरे कर दिए हैं। श्री राम मंदिर का निर्माण कर होने लगा है। धारा 370 समाप्त हो गई। हर गरीब को लाभ दिया है।

प्रदेश में भी शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हमारी सरकार ने जन हित के कार्यो में रिकार्ड बनाया है। बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य चुनाव जीतना है। अपने बूथ पर पार्टी को मजबूत करना है। इस दौरान मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा कार्यकर्ता ही पार्टी की मेन कड़ी होती है। हम कार्यकर्ताओं की दम ही चुनाव लड़ते हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी संगठन हमारा मजबूत होता है। कार्यकर्ता महासम्मेलन में भाजपा के पदाधिकारियों के साथ साथ भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!