मध्यप्रदेश

Youth commits suicide by hanging himself in the ocean | घर की गैलरी में फंदे पर झूलता मिला युवक, रस्सी काट अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन

सागरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतिकात्मक फोटो।

सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में युवक ने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार राजेश पुत्र फूलचंद पटेल उम्र 26 साल निवासी अंबेडकर वार्ड रात को अपने घर पर था। इसी दौरान उसने घर की गैलरी में अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगा लिया।

परिवार वालों ने उसे फंदे पर झूलते देखा तो रस्सी काटकर नीचे उतारा। अचेत अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद राजेश को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पीएम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में मृतक के भाई गोकुल ने बताया कि मृतक राजेश नशे का आदी था। इससे पहले भी वह फांसी लगाने का प्रयास कर चुका था। हालांकि मामले में पुलिस मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है।


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!