मध्यप्रदेश

महाकाल के दर्शनों के लिए रात 12 बजे से भक्त लाइन में लगे, 4 बजे निकलेगी सवारी | Sawan’s fifth Monday, claims of darshan in 40 minutes

उज्जैन3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

श्रावण माह का आज पांचवां सोमवार है। उज्जैन में तड़के 2.30 बजे महाकालेश्वर के पट खुलते ही मंदिर भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठा। रात 12 बजे से भक्त लाइन में लगना शुरू हो गए थे।

तड़के भस्म आरती में बाबा महाकाल को दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन कर भस्म अर्पित की गई। भगवान महाकाल का भांग, चंदन और आभूषणों से राजा स्वरूप में दिव्य श्रृंगार कर आरती की गई। शाम 4 बजे सवारी निकाली जाएगी। इस दिन 5 लाख भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है। दिनभर दर्शनों का सिलसिला चलता रहेगा। यह रात 10.45 पर शयन आरती के बाद समाप्त होगा। बाबा महाकाल लगातार 20 घंटे तक भक्तों को दर्शन देंगे।

भस्म आरती में भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार

भस्म आरती में भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार

40 मिनट में हो दर्शन की व्यवस्था

मंदिर प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि भक्तों की भीड़ बढ़ने की संभावना है। इसके लिए भक्तों को 40 मिनट में दर्शन मिल सकें, इसके इंतजाम किए गए हैं। मंदिर के महेश पुजारी ने बताया कि अल सुबह भस्म आरती में भगवान महाकाल पहला पूजन किया गया। पुजारी गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का जलाभिषेक कर दूध, दही, घी, शक्कर, शहद से बने पंचामृत से भगवान महाकाल पूजन किया। हरि ओम जल चढ़ा कर कपूर आरती के बाद भांग, चंदन, अबीर के साथ महाकाल ने मस्तक पर ऊं चंद्र और त्रिपुण्ड अर्पित कर राजा स्वरूप में श्रृंगार किया गया। श्रृंगार पूरा होने के बाद ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्मी रमाई गई।

चंद्र और त्रिपुण्ड के साथ आभूषण अर्पित किये गए

चंद्र और त्रिपुण्ड के साथ आभूषण अर्पित किये गए

पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था

भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता की गई है। जिला और पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त कर्मचारियों और पुलिस अधिकारियों को तैनात किया है। सुबह जिन श्रद्धालुओं को भस्म आरती में अनुमति नहीं मिली, उन्हें चलित भस्म आरती से दर्शन कराए गए।

शाम 4 बजे भक्तों को दर्शन देने निकलेंगे बाबा महाकाल

अधिक मास होने के चलते पांचवीं सवारी शाम 4 बजे निकाली जाएगी। भगवान महाकाल डोल रथ पर होल्कर स्टेट का मुखारविंद शामिल होगा। प्रशासन ने सवारी निकलने के दौरान व्यवस्थाएं निर्धारित की हैं।सवारी में चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर और हाथी पर मनमहेश की प्रतिमा, गरुड़ पर सवार भगवान शिव तांडव की प्रतिमा के साथ नंदी रथ पर उमा महेश और डोल रथ पर होल्कर स्टेट का मुखारविंद शामिल हाेंगे।

सवारी से पहले मंदिर स्थित सभा मंडप में विधिवत भगवान का पूजन किया जाएगा। महाकाल मंदिर से शाही ठाठ-बाट के साथ महाकाल की सवारी शुरू होगी। मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवान पालकी में सवार राजा महाकाल को गार्ड ऑफ ऑनर देंगे। इसके बाद सवारी आगे बढ़ेगी। सवारी मंदिर से प्रारंभ होकर कोट मोहल्ला, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी होते हुए मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पहुंचेगी। यहां शिप्रा जल से भगवान महाकाल का अभिषेक कर पूजा-अर्चना की जाएगी। पूजन के बाद सवारी परंपरागत मार्ग से होते हुए पुन: महाकाल मंदिर पहुंचेगी।

इतनी सवारियां निकाली जाएंगी

  • पांचवीं सवारी: 7 अगस्त 2023
  • छठी सवारी: 14 अगस्त 2023
  • सातवीं सवारी: 21 अगस्त 2023
  • आठवीं सवारी: 28 अगस्त 2023
  • नौवीं सवारी: 4 सितंबर 2023
  • अंतिम शाही सवारी: 11 सितंबर 2023

लाइव दर्शन की भी थी व्यवस्था

मंदिर प्रबंध समिति द्वारा समिति की वेबसाइट www.mahakaleshwar.nic.in व फेसबुक पेज पर भगवान की आरती और दिन भर दर्शन के साथ सवारी का सीधा प्रसारण (लाइव) की व्यवस्था की थी। इससे उज्जैन सहित देश-विदेश के लाखों श्रद्धालु बाबा श्री महाकाल के दर्शन व सवारी के सीधे प्रसारण का लाभ घर पर ही प्राप्त किया।

खबरें और भी हैं…

Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!