खास खबरडेली न्यूज़पोल खोलमध्यप्रदेश
Poll Khol: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मुँह से आग निकालने वाले युवक की मौत..
Dheeraj Chaturvedi

छतरपुर जिले के नौगांव में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मुँह में पेट्रोल डाल आग निकालने वाले करतबी युवक की मौत। जन चर्चा है कि करतब दिखाने वाला यह युवक कानपुर का निवासी था। पेट्रोल अधिक पीने से मृत्यु होना कारण बताया जा रहा है।जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री के स्वागत के लिये कानपुर से कबीर सिंह म्यूजिकल ग्रुप के 25 सदस्य आये थे। जिसमे कबीर सिंह उम्र 25 वर्ष मुँह में पेट्रोल भरकर आग निकालने का करतब दिखाता था। कबीर सिंह यह करतब दिखाता इसके पहले ही उसकी हालत बिगड गई। चूंकि पूरा प्रशासन मुख्यमंत्री की आवोभगत में था इस कारण इस युवक को इलाज भी नहीं मिल सका और उसकी मृत्यु हो गई।