Madhya Pradesh News Updates; Bhopal IMD Rainfall Alert | Damoh Murder Case | न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: TDP-JDU को 2-2 मंत्री पद संभव; रेलवे स्टेशन पर ढाई महीने के बच्चे की हत्या; टी-20 वर्ल्डकप- अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराया – Madhya Pradesh News

नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की प्रदेश और देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें…
.
1. NDA ब्लॉक: मोदी के साथ सहयोगी दलों के 18 सांसद ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ
नरेंद्र मोदी 9 जून को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। मोदी के साथ NDA के 14 सहयोगी दलों के 18 सांसद भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इनमें 7 कैबिनेट और बाकी 11 स्वतंत्र प्रभार और राज्यमंत्री बनेंगे। हालांकि, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। माना जा रहा है 35 से अधिक सांसद मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। TDP और JDU से 2-2 और शिवसेना से एक कैबिनेट मंत्री बन सकते हैं।
पढ़ें पूरी खबर…
2. I.N.D.I.A. ब्लॉक: खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की आज बैठक
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में दिल्ली की अशोक होटल में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक होगी। इसमें सोनिया, राहुल, प्रियंका गांधी समेत कई नेता शामिल होंगे। बैठक में चुनाव नतीजों पर चर्चा होगी। शाम 5.30 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में कांग्रेस के लोकसभा और राज्यसभा सांसदों की बैठक होगी। खड़गे अशोक होटल में पार्टी नेताओं को डिनर भी देंगे। वहीं, समाजवादी पार्टी की भी बैठक होनी है। इसमें पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने नए सांसदों से मुलाकात करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर…
3. इंदौर समेत 30 जिलों में आज बारिश का अलर्ट; भोपाल, बड़वानी और देवास में आज गिरा पानी
इंदौर, भोपाल समेत मध्यप्रदेश के 30 जिलों में शनिवार को बारिश, आंधी और गरज-चमक का अलर्ट है। बड़वानी और देवास में शनिवार रात से रुक-रुककर तेज बारिश हो रही है। भोपाल में भी रात एक बजे के बाद बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से ऐसा ही मौसम रहेगा।
पढ़ें पूरी खबर…
4. रेलवे स्टेशन पर ढाई माह के बच्चे की हत्या; मासूम का पिता बोला- जीआरपी ने आरोपी को भागने दिया
दमोह रेलवे स्टेशन पर एक शख्स ने ढाई माह के बच्चे की हत्या कर दी। स्टेशन पर मासूम की मां उसे पानी पिला रही थी। पिता फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान काला कुर्ता और केसरिया धोती पहने एक व्यक्ति वहां पहुंच गया। मां-पिता कुछ समझ पाते इससे पहले ही उसने मासूम को पीटना शुरू कर दिया। बच्चे ही मौके पर ही मौत हो गई।
पढ़ें पूरी खबर…
5. अफगानिस्तान ने पहली बार न्यूजीलैंड को हराया, टी-20 वर्ल्डकप 2024 में दूसरा उलटफेर
टी-20 वर्ल्डकप में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को 84 रन से हरा दिया। यह अफगानिस्तान की न्यूजीलैंड पर किसी भी फॉर्मेट में पहली जीत है। इससे पहले वनडे और टी-20 में हुए सभी 4 मुकाबले न्यूजीलैंड के नाम रहे थे। अफगानिस्तान की इस वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले टीम ने युगांडा को 125 रन से हराया। टीम ग्रुप C के टॉप पर है। इस वर्ल्डकप में यह दूसरा उलटफेर है, इससे पहले अमेरिका ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराया था।
6. NEET-UG रिजल्ट के खिलाफ भोपाल की छात्रा पहुंची हाईकोर्ट; आंसर-की में मिले 617 नंबर, मार्कशीट में 340 मार्क्स
भोपाल की एक छात्रा ने NEET-UG रिजल्ट पर सवाल उठाते हुए मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। इसमें छात्रा ने NEET-UG कराने वाली संस्था नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के रिजल्ट को गलत ठहराया है। छात्रा के मुताबिक एनटीए की आंसर-की से रिस्पोंड शीट काे मिलान करने पर 617 नंबर मिल रहे हैं। लेकिन, रिजल्ट में 340 अंक ही प्राप्त हुए हैं।
पढ़ें पूरी खबर…
7. लोकसभा चुनाव के बाद मणिपुर में फिर हिंसा; घर छोड़कर भागे मैतेई, कर्फ्यू लागू
मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़की है। जिरिबाम जिले में गुरुवार को कुछ कुकी उग्रवादियों ने एक मैतेई बुजुर्ग की अपहरण के बाद हत्या कर दी। इसके विरोध में यहां हिंसा हो रही है। इसके बाद जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया है। मैतेई अपने घर छोड़कर स्कूल में शरण लेने को मजबूर हुए हैं। 3 मई 2023 से मणिपुर की इम्फाल घाटी में रहने वाले मैतेई और पहाड़ी इलाकों में रहने वाले कुकी के बीच जातीय संघर्ष हो रहा है। इसमें 200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग बेघर हुए हैं।
8. बच्चों ने 7 दिन में खोदा सुधार गृह का रोशनदान; ग्वालियर में भागा नाबालिग गिरफ्तार, एक को लेकर मां खुद पहुंची
ग्वालियर में बाल संप्रेक्षण गृह से भागे पांच बाल अपचारियों में से दो को पकड़ लिया गया है। दोनों अपचारी अपने घर पहुंच गए थे। एक को पुलिस ने घर से ही पकड़ा, जबकि दूसरे को उसकी मां खुद सुधार गृह छोड़ गई। 3 बाल अपचारियों की तलाश की जा रही है। सीएसपी राजीव जंगले ने बताया, पांचों नाबालिग एक हफ्ते से प्लानिंग कर रहे थे। वेंटिलेशन को थोड़ा-छोड़ा खोदकर भाग निकले।
पढ़ें पूरी खबर…
9. रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का निधन: मोदी बोले- रामोजी ने भारतीय मीडिया में क्रांति ला दी
मीडिया पर्सनैलिटी और रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का शनिवार सुबह 4:50 बजे निधन हो गया। उन्होंने हैदराबाद के स्टार हॉस्पिटल में 87 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वे 5 जून से ICU में भर्ती थे। रामोजी ईटीवी नेटवर्क के टेलीविजन चैनलों के भी प्रमुख थे। उन्हें 2016 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से भारत का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्म विभूषण मिला था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामोजी राव के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा- रामोजी ने भारतीय मीडिया में क्रांति ला दी।
पढ़ें पूरी खबर…
10. बीमा कंपनी बोली- मोटापे के कारण मेडिक्लेम नहीं देंगे:इंदौर में उपभोक्ता फोरम ने खारिज की दलील; कहा- क्लेम तो देना पड़ेगा
63 साल के वृद्ध का ढाई लाख रुपए का मेडिक्लेम खारिज करने की बीमा कंपनी की दलील को उपभोक्ता फोरम ने खारिज कर दिया। यह पॉलिसी 20 साल पहले ली गई थी। बीमा कंपनी ने मेडिक्लेम यह कहते हुए नहीं दिया था कि इलाज मोटापा कम करने का कराया गया है। यह पॉलिसी के दायरे में नहीं है। इसी के खिलाफ वृद्ध ने उपभोक्ता फोरम की शरण ली। यहां बीमा कंपनी के तर्क नहीं चले और उसे इलाज में खर्च हुए ढाई लाख रुपए चुकाने के आदेश दिए हैं।
पढ़ें पूरी खबर…
Source link