अजब गजब

मिस्र की महिला ने काहिरा में PM मोदी के सामने गाया हिंदी गाना, इस फिल्म से हुआ था सुपरहिट। in Cairo An Egyptian woman sings Yeh Dosti Hum Nahi Todenge to welcome PM Modi

Image Source : ANI
मिस्र की महिला ने गाया हिंदी गाना

काहिरा: मिस्र की महिला ने काहिरा में PM मोदी के स्वागत में हिंदी गाना गाया है। इस महिला का नाम जेना है। जेना ने भारत की प्रसिद्ध फिल्म ‘शोले’ का ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे’ गाना गाया। जेना ने बताया कि पीएम मोदी से उनकी मुलाकात बेहद अच्छी रही। 

जेना के इस गाने की काफी चर्चा हो रही है। उनकी आवाज को लोग बेहद सुरीला बता रहे हैं। मिस्र की महिला द्वारा हिंदी गाना गाया जाना लोगों को काफी रोमांचक लग रहा है। 

2 दिवसीय दौरे पर मिस्र पहुंचे हैं पीएम मोदी 

पीएम मोदी अमेरिका के दौरे के बाद 2 दिवसीय दौरे पर मिस्र पहुंचे हैं। मिस्र की राजधानी काहिरा में उनका स्वागत प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबौली ने किया। दरअसल 26 साल बाद कोई भारतीय पीएम पहली बार द्विपक्षीय यात्रा के लिए मिस्र पहुंचा है। मिस्र यात्रा के दौरान पीएम मोदी मिस्र के प्रधानमंत्री के साथ राउंडटेबल बैठक करेंगे और राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से मिलेंगे।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन




Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!