मध्यप्रदेश

In Indore, women workers of unorganized sector were honored, skill development was also promised | महिला दिवस पर आयोजन: इंदौर में असंगठित क्षेत्र की महिला श्रमिकों का सम्मान, कौशल विकास का भी वादा – Indore News

इंदौर में ग्रामीण सार्थक प्रयास समिति ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। अमर प्लेस बस्ती में आयोजित इस कार्यक्रम में घरेलू कामकाजी और असंगठित क्षेत्र की महिलाओं को सम्मानित किया गया।

.

सम्मानित करते मुख्य अतिथि

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अल्पसंख्यक कमेटी के सुबर अहमद उपस्थित रहे। उन्होंने सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। संस्था के सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद रऊफ खान ने बताया कि उनकी संस्था पिछले कई वर्षों से असंगठित क्षेत्र की महिलाओं के लिए काम कर रही है। संस्था इन महिलाओं को रोजगार, कौशल विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी सहायता प्रदान करती है।

कार्यक्रम में बस्ती की आंगनवाड़ी महिला कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। महिलाओं को अपनी बात रखने के लिए मंच भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में चंद्रकांत तायडे और उनके साथियों का विशेष योगदान रहा। पूजा सुरागे ने आभार व्यक्त किया।


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!