छतरपुर के होनहार बालक ने रचा इतिहास: आयुष जैन का डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ चयन

छतरपुर जिले के रहने वाले आयुष जैन ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 13वां स्थान प्राप्त कर किया है। उनका चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ है। इसके पहले उन्होंने ड्रग इंस्पेक्टर के पद पर मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
बक्सवाहा तहसील के मड़देवरा गांव के रहने वाले आयुष के परिवार में पिता भागचंद जैन, मां आशा जैन और बहन आयुषी जैन है। आयुषी सागर में मंडी इंस्पेटर हैं वह छतरपुर में भी पदस्थ रह चुकी हैं। बिजावर तहसील में बीज निगम में मैनेजर के पद पर पदस्थ पिता भागचंद जैन ने बताया कि अपनी काबलियत से बच्चों ने यह यह मुकाम हासिल किया है। बेटा हर दिन 15 घंटे पढ़ाई करता था। उसने सागर विश्वविद्यालय से बीफार्म की पढ़ाई की है। अभी सागर से ही एम फार्मा कर रहा है। उन्होंने बताया कि आयुष का इसके पहले ड्रग इंस्पेक्टर के पद पर चयन हुआ था, तब वह मध्यप्रदेश में पहले स्थान पर रहा था।