मध्यप्रदेश
BJP trusts Modi’s face and Hindutva, Congress hopes from the lead it got in the assembly elections | भिंड लोकसभा सीट: भाजपा को मोदी के चेहरे और हिंदुत्व का भरोसा, कांग्रेस को विस चुनाव में मिली लीड से उम्मीद – Bhopal News

- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- BJP Trusts Modi’s Face And Hindutva, Congress Hopes From The Lead It Got In The Assembly Elections
भोपाल9 मिनट पहलेलेखक: हरेकृष्ण दुबोलिया
- कॉपी लिंक
- भिंड लोकसभा सीट… अयोध्या आंदोलन के बाद से भाजपा का गढ़ अजा आरक्षित ये सीट 1989 से भाजपा का मजबूत गढ़ बनी हुई हैं। कांग्रेस ने तीन दशक में लगभग हर चुनाव में प्रत्याशी बदलकर उतारे, कई जातिगत प्रयोग भी किए, लेकिन सफलता नहीं मिली।
भिंड लोकसभा सीट को लेकर कांग्रेस शुरुआत में जितनी उत्साहित दिख रही थी, अब पार्टी में हुई बगावत से उतनी ही चिंतित नजर आ रही है। वहीं शुरुआत में प्रत्याशी की निष्क्रियता और ग्रामीण इलाकों में नाराजगी से चिंता में डूबी भाजपा को अब कांग्रेस के देवाशीष जरारिया की बगावत से अपनी जीत आसान लग रही है। 2019 में कांग्रेस प्रत्याशी रहे जरारिया इस बार बसपा से मैदान में हैं। हाल में भाजपा में लौटे पूर्व सांसद रामलखन सिंह से भाजपा को लाभ होने की उम्मीद है।
भाजपा सांसद संध्या राय को प्रचार के शुरुआती दिनों में
Source link