सपा प्रत्याशी रेखा यादव ने मैदान छोड़ा: चरण सिंह के चरणों में पहुंचे भुवन विक्रम सिंह केशू राजा

अरविन्द जैन
छतरपुर। बिजावर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजेश शुक्ला के खिलाफ खड़े होने वाले प्रत्याशियों ने आज नामांकन के आखिरी दिन अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए हैं। जिसमें समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार रेखा यादव ने मैदान छोड़ दिया है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी से टिकट की दावेदारी करने वाले एवं स्थानीय प्रत्याशी की मांग करने वाले भुवन विक्रम ङ्क्षसह उर्फ केशू राजा ने चरण सिंह से फीलगुड कर फार्म वापस ले लिया है। जिसकी चर्चा पूरे शहर में चल रही है। मजेदार बात ये है कि बबलू शुक्ला की पूरे क्षेत्र में एक तरफा जीत का माहौल बना हुआ था उस माहौल को बदलने के लिए सभी अन्य प्रत्याशी एकजजुट हो गए हैँ। चरण सिंह ने जब छतरपुर जिले में पहले कदम रखा था तो उसने कहा था कि आप देखते जाइए क्षेत्र के सभी नेता कांग्रेस के साथ होंगे और चरण सिंह ने वह करके भी दिखा दिया है। अब बिजावर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के राजेश शुक्ला उर्फ बबलू महाराज का सीधा मुकाबला कांग्रेस पाटी्र के प्रत्याशी चरण सिंह से होना तय है। समाजवादी पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशियों का समर्थन चरण सिंह को मिल चुका है। बसपा के महेन्द्र गुप्ता भी कुछ दिनों में चरण सिंह के चरणों में दिखेंगे। उप्र के रेत माफिया चरण सिंह ने पूरे बिजावर में यादव मतदाताओं को एकत्रित करने का काम किया है। इससे बबलू शुक्ला की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। फिलहाल अब बिजावर विधानसभा में सीधी टक्कर बबलू शुक्ला और चरण सिंह के बीच होना है। बिजावर विधानसभा क्षेत्र वर्षों से भाजपा का गढ़ माना जाता है परंतु इस बार नजारा कुछ और ही देखने को मिल सकता है। चरण सिंह यादव बिजावर विधानसभा क्षेत्र के साथ बड़ामलहरा क्षेत्र में भी यादव मतदाताओं को कांग्रेस पार्टी की ओर ले जा रहे हैं।