कांग्रेस नेता के कार्यक्रम में हिंदू राष्ट्र पर भी दिया बयान | Know what Jaya Kishori has to say about the Hindu nation…

इंदौर3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी तीन दिन के लिए इंदौर आई हैं। वे 20 और 21 मई को भी कथावाचन करेंगी। शुक्रवार रात मीडिया से चर्चा के दौरान कई सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि मुझे राजनीति के बारे में इतना पता नहीं है। इतना जरूर है कि आप धर्म के साथ रहकर काम करें। राजनीति में, धर्म आए ठीक है लेकिन धर्म में राजनीति नहीं आनी चाहिए। अगर आप महाभारत देखेंगे तो श्रीकृष्ण ने पूरी महाभारत में केवल राजनीति ही की है और कुछ भी नहीं किया है। वे चाहते तो खुद लड़ सकते थे। उन्होंने बैठे-बैठे सब काम कर दिया, राजनीति की।
जया किशोरी ने कहा कि राजनीति कोई खराब चीज नहीं है, अगर वो कृष्ण जैसी की जाए तो। दुर्योधन ने भी राजनीति की थी। आपको खुद को समझना है कि किसके जैसी राजनीति करना है। वे एक कथा कार्यक्रम के सिलसिले में इंदौर आई हुई हैं।
हिंदू राष्ट्र पर आपकी क्या राय है, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सनातनी होने के नाते निश्चित तौर पर बहुत खुशी होगी। जो भी हो सरकार देखे लेकिन कानून और संविधान के साथ रहकर हो। पर हो ये तो हर सनातनी की इच्छा है।
वहीं फिल्म केरला स्टोरी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होने कहा कि हमेशा से कई फिल्में बनती आई हैं जो संदेश लेकर आती है। आपकी खुद की समझ होनी चाहिए कि कौन सी चीज मनोरंजन है, किसे देखकर इग्नोर कर देना है। कौन सी जीवन में उतारना है। इतना बुद्धि-विवेक भगवान ने हर व्यक्ति को दिया है और हमें उसी का इस्तेमाल करना है। हां फिल्म मैंने देखी है। अच्छी चीज को आपको ग्रहण करना चाहिए।
आंख पर पट्टी बांधकर विश्वास मत कीजिए
अन्य सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि मेरी बात भी आंख बंद करके मत सुनिए। अपना दिमाग लगाइए, चिंतन करिए। मैंने क्या बोला। आपको बात सही लग रही है। उस पर अपना रिसर्च करिए फिर कुछ मानिए। किसी भी बात पर आंख पर पट्टी बांधकर विश्वास मत कीजिए, क्योंकि आपका धर्म आपको ये नहीं सीखाता है। भगवान ने बुद्धि दी है, इस्तेमाल करिए। अंधविश्वास की ओर मत बढ़िए।
जब आप धर्म से दूर हो जाते हैं गलत रास्ता अपनाते हैं। करियर, रिलेशनशीप हर चीज में। धर्म सिर्फ पूजा नहीं होता। लाइफ भी होता है। सनातन सिर्फ धर्म नहीं है वो जीना सीखाता है।
Source link