मध्यप्रदेश

MP Assembly Speaker Girish Gautam on a visit to the district | कांग्रेस के नारी सम्मान योजना को बताया ढकोसला, बोले- भाजपा जो घोषणा करती है उसे पूरा करती है

अनूपपुर38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम 12 अगस्त को देर शाम अनूपपुर जिले के प्रवास पर पहुंचे। यहां वह कोतमा कालरी एसईसीएल गेस्ट में क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी से मुलाकात करने के बाद रात्रि विश्राम किया। 13 अगस्त को नगर पालिका परिषद पसान कार्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह और मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशांक आर्मो ने आयोजित किए स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम में पहुंचे।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी, मंडल अध्यक्ष अजय द्विवेदी, विधायक प्रतिनिधि उदय प्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह, मंडल महामंत्री धीरेंद्र सिंह मिंटू की उपस्थिति में मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम और अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह ने स्वागत भाषण के माध्यम से उनका अभिनंदन किया।

हमारी जिम्मेदारी है कि कार्यकर्ता का सम्मान हो

नगर पालिका परिषद पसान में आयोजित स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि कार्यकर्ता का सम्मान होना चाहिए। हम सब भाजपा के कार्यकर्ता हैं। सबको अलग-अलग जिम्मेदारी मिलती है।

दूसरे दलों में ऐसे कार्यकर्ता देखने को नहीं मिलेंगे। दूसरे दलों के कार्यकर्ता सब अपने आप को नेता मानते हैं, लेकिन हमारे कार्यकर्ता के अंदर कार्यकर्ता का भाव रहता है और होना भी चाहिए। हमारा भारत दुनिया का नंबर वन देश बने इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमारी सरकार देश और प्रदेश में जरूरी है।

भाजपा जो घोषणा करती है उसे पूरा करती है

भाजपा सरकार की ओर से चलाई गई अनेक योजनाएं पूर्व की कांग्रेस सरकार के दौरान जब बंद कर दी थी, तो हमने कमलनाथ की सरकार से सवाल किए थे कि आखिर जन कल्याणकारी योजनाएं क्यों बंद कर दी। उसका जवाब कमलनाथ की सरकार नहीं दे सकी। जनता को गुमराह करती रही।

राहुल गांधी चुनाव के समय उंगलियों पर 10 दिन का समय किसानों के दो लाख कर्ज माफी करने के लिए गिनाए थे, लेकिन वादा पूरा नहीं किया बेरोजगारों को भत्ता देने की बात की थी एक रुपए भी नहीं दिया। अब एक बार फिर से लाडली बहनों को गुमराह करते हुए फर्जी फॉर्म भरने का कार्य किया जा रहा है। जहां पर उनकी सरकार है, वहां पर यह झूठ बोलने में माहिर कांग्रेस के नेता महिलाओं को क्यों नहीं 1500 रुपए दिला रहे हैं और मध्यप्रदेश में 1500 रुपए देने के नाम पर उल्टा उनके खातों से पैसा निकालने की धोखाधड़ी की जा रही है ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।

गौतम ने कहा कि लाडली बहनों में भाजपा सरकार के प्रति जबरदस्त उत्साह है और वह हमारी सरकार को पुनः लाने में मदद करेंगी। कार्यकर्ता अपने आप को एक गुथे हुए माला की तरह संगठित हो जाए और मेहनत लगन के साथ कार्य करें।

विधानसभा अध्यक्ष ने कोतमा में किया रुद्राभिषेक

पवित्र सावन मास के पावन अवसर पर 1 लाख 21 हजार रुद्राक्षों से निर्मित शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के लिए मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम पहुंचे। जहां पर उन्होंने विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना करने के पश्चात काफी समय तक रुद्राभिषेक में भाग लिया और शिव जी की पूजा अर्चना की कार्यक्रम का आयोजन महिला मोर्चा की जिला महामंत्री ज्योति सोनी ने कोतमा के मंगल भवन में रुद्राभिषेक का कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल होने के लिए विधानसभा अध्यक्ष पहुंचे।


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!