राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में बिजावर विधानसभा में कांग्रेसी नेता हुए एकजुट, मंडलम बूथ सेक्टर कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह हुआ सम्पन्न

बिजावर विधानसभा क्षेत्र में शराबबंदी एवं माफियाओं को सबक सिखाने कांग्रेसी नेता एकजुट हुए जिलाध्यक्ष लखन लाल पटेल व राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में बिजावर इंद्रलोक मैरिज गार्डन में मंडलम बूथ सेक्टर कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह सम्पन्न हुआ।


चुनाव नजदीक आते ही राजनेताओं में मची हलचल,कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता राजकुमार शर्मा ने भाजपा पर कसा शिकंजा।बिजावर विधानसभा क्षेत्र में एक जुट हुए नेता कहा बीजेपी सरकार ने हमें 15 वर्षों में सिर्फ महंगाई,बेरोजगारी,भ्रष्टाचार के अलावा कुछ भी नहीं दिया। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा। राजनेताओं के बीच एक दूसरे के ऊपर निशाना साधना प्रारंभ हो गया है। मंडलम,सेक्टर के पदाधिकारियों का प्रतिक्षण एवं सम्मेलन समारोह मैं विधानसभा के समस्त छोटे बड़े कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारियों में बुंदेलखंड प्रभारी दीप्ति पांडे,जिला प्रभारी नारायण प्रजापति,कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष लखन लाल पटेल,सूर्यप्रताप सिंह,सेवादल जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा,जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह पायक,आबिद सिद्धिकी,शिव सिंह यादव,राजेंद्र सिंह,कैलाश कुशवाहा,केशुराजा सहित समस्त कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।