मध्यप्रदेश

Pilgrimage Yatra will go from Sagar to Kashi, Ayodhya tomorrow | सागर से कल काशी, अयोध्या जाएगी तीर्थ दर्शन यात्रा: दोपहर 1.40 बजे स्पेशल ट्रेन से यात्रा पर रवाना होंगे 279 तीर्थयात्री – Sagar News


मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत सागर जिले के चयनित 279 तीर्थ यात्री 5 नवंबर मंगलवार को वाराणसी (काशी), अयोध्या के दर्शन के लिए स्पेशल ट्रेन से रवाना होंगे। तीर्थ यात्री 10 नवंबर को वापस सागर आएंगे।

.

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले में लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर तीर्थयात्रियों का चयन कम्प्यूटर रेंडमाइजेशन प्रणाली से कलेक्टोरेट में किया गया। कलेक्टर संदीप जीआर ने तीर्थ यात्रा के लिए डिप्टी कलेक्टर विजय डहेरिया को नोडल अधिकारी बनाया है।

तीर्थ यात्रा के नोडल अधिकारी विजय डहेरिया ने बताया कि सभी तीर्थ यात्री सागर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म क्रमांक-1 से मंगलवार दोपहर 1.40 पर स्पेशल ट्रेन के माध्यम से तीर्थ यात्रा के लिए रवाना होंगे। यात्रा पर जाने वाले सभी तीर्थयात्री निर्धारित समय से पहले रेलवे स्टेशन पर पहुंचें।

उन्होंने बताया कि सागर जिले से तीर्थयात्रा पर जाने के लिए 279 तीर्थ यात्रियों का चयन किया गया है। यह तीर्थ यात्री वाराणसी में बाबा विश्वनाथ और अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन करेंगे। सभी तीर्थ यात्री अपने-अपने नगरीय निकायों से टिकट प्राप्त कर लें और अपने साथ आधार कार्ड अवश्य रखें। तीर्थ यात्री मौसम को देखते हुए जरूरत के कपड़े, दवाई समेत अन्य सामान अपने साथ रखें।


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!