मध्यप्रदेश

Kamal Nath said – Four faces of BJP… artificial, showy, adulterated, decorative | कहा- 15 दिन में 230 विधानसभा कवर करेगी जन आक्रोश यात्रा; शिवराज सरकार में चारों तरफ घोटाला

भोपाल15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल में पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा को लेकर कहा है कि, 15 दिन के अंदर 230 विधानसभा कवर करेंगे। खुद के चुनाव लड़ने पर कहा कि, इसका फैसला पार्टी करेगी। इसके अलावा I.N.D.I.A. गठबंधन की रैली को लेकर उन्होंने कहा कि इसे कैंसिल कर दिया गया है।

कमलनाथ ने आरोप लगाया कि आज प्रदेश में राशन वितरण, खाद बीज में घोटाला, चारों तरफ घोटाले हो रहे हैं। मध्यप्रदेश की जनता अंधी नहीं है। मुझे पूरा भरोसा है कि वे प्रदेश के भविष्य को सुरक्षित रखेंगे। वहीं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि, गणेश चतुर्थी के दिन से बदहाली और बर्बादी के खिलाफ 11400 किमी की जन आक्रोश यात्रा निकली जाएगी।

कमलनाथ ने क्या कुछ कहा, सिलसिलेवार पढ़िए

1. प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमलनाथ ने जन आक्रोश यात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि, मैंने मीडिया से मुलाकात का विभाग शिवराज सिंह के ऊपर छोड़ रखा है। वे टेलीविजन और मीडिया की राजनीति में बहुत विश्वास रखते हैं। सुरजेवाला जी चुनाव तक यहां रहेंगे। इससे मुझे बहुत राहत मिलेगी। कोई बात है तो सुरजेवाला जी से कीजिए। मुझे छूट दीजिए। ताकि मैं दौरे कर पाऊं।

2. अब भाजपा के चार चेहरे … बनावटी, दिखावटी, मिलावटी और सजावटी

कमलनाथ ने कहा, भाजपा का मूल चेहरा खो गया है। अब चार चेहरे हैं। बनावटी, दिखावटी, मिलावटी और सजावटी। हमारी पार्टी को मप्र के मतदाताओं पर पूरा विश्वास है। नगरीय निकाय और ग्रामीण निकाय के चुनाव होते हैं। हर चुनाव का अपना महत्व होता है। आप सरपंच चुनते हैं कि, वह गांव की लड़ाई लड़ेगा। अगले तीन महीनों में जो चुनाव है, वो मैं नहीं मानता किसी व्यक्ति पार्टी का है। बल्कि ये मध्यप्रदेश के भविष्य का चुनाव है।

3. बीजेपी ने सनातन धर्म पर हमला बोल रखा है …
सनातन धर्म के सवाल पर कहा, बीजेपी ने सनातन धर्म पर हमला बोल रखा है। इसलिए यह जन आक्रोश है। सनातन युग युगांतर से है और रहेगा। उस संस्कृति और संस्कार को कांग्रेस आगे बढ़ाएगी। पीएम नरेन्द्र मोदी इस प्रकार की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। वे भ्रष्टाचार, पटवारी घोटाले, व्यापमं, किसान उत्पीड़न आदिवासियों पर पेशाब की जानकारी क्यों नहीं ले रहे हैं। हमारी 60 हजार बेटियों के साथ रेप हुआ है। इस प्रदेश के मुख्यमंत्री को नींद कैसे आती है।

4. भाजपा का प्रयास है ध्यान मोड़ना
कमलनाथ ने कहा, यहां सनातन धर्म की बात की जा रही है। भारत सनातन धर्म का देश है। सनातन धर्म क्या कहता है। ये हमें समझना है। भाजपा का प्रयास है ध्यान मोड़ना। 2019 के चुनाव में सर्जिकल स्ट्राइक में राष्ट्रवाद के मुद्दे लाए थे। बीजेपी का प्रयास है कैसे एजेंडा बदले, ध्यान मोड़ दो।

बीजेपी ने धर्म का ठेका लिया है…?

5. मैंने छिंदवाड़ा में कोई कार्यक्रम किया इनके पेट में दर्द होने लगता है। इन्होंने जैसे धर्म का ठेका लिया है। अगले तीन महीने तक भाजपा का एक ही खेल खेल रही है कि, कैसे जनता का ध्यान मोड़ा जाए। कैसे धार्मिक विवाद हो।यही इनका प्रयास रहेगा। ताकि असली बातें चर्चा से हट जाएं।

अब पढ़िए प्रेस कॉन्फ्रेंस में रणदीप सिंह सुरजेवाला की बड़ी बातें…

  • प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा,मध्यप्रदेश में सबकी जुबान पर एक ही बात है शिवराज हटाओ भाजपा हटाओ मध्य प्रदेश बचाओ।
  • आज मध्य प्रदेश के कोने-कोने जन आक्रोश का यह स्वर सुनाई देता है बस जनता की आवाज को सुनकर हम जन आक्रोश यात्रा निकाल रहे हैं।
  • मध्यप्रदेश की जनता में भयंकर जन आक्रोश है क्योंकि शिवराज सरकार ने पहले किसानों की आमदनी कम कर दी। फिर फसलों के दाम मांगने पर किसानों के सीने में गोलियां उतार दी।
  • व्यापमं में युवाओं का भविष्य दांव पर लगा दिया। आदिवासियों पर पेशाब कराई। पोषण आहार घोटाला कर बच्चों के हक पर डाका डाला गया। बच्चों की ड्रेस का पैसा खा गए।
  • आयुष्मान में मुर्दों के इलाज का पैसा खा गए। भगवान महाकाल को भी नहीं छोड़ा। 50 हजार बेटियों की फर्जी शादी दिखाकर पैसा खा लिए।
  • पापों पर पर्दा डालने के लिए सतपुड़ा भवन में आग लगा दी। महिला अपराधों में मप्र नंबर वन है।
  • महिला नेत्रियों को यात्रा में प्रभारी नहीं बनाने पर कहा कि, कई महिला नेत्रियों को सह प्रभारी बनाया है। हम मछली की आंख लक्ष्य की तरह देखते हैं। हम शिवराज सरकार की गलत नीतियों का उजागर करेंगे।

इन नेताओं को, इन जिलों का प्रभारी बनाया

  • डॉ गोविन्द सिंह- श्योपुर, मुरैना, भिण्ड़, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना
  • अरुण यादव- सागर दमोह, छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी, विदिशा, रायसेन और भोपाल
  • कमलेश्वर पटेल- सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट और सतना।
  • अजय सिंह- रीवा, सीधी, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर
  • सुरेश पचौरी- हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी और होशंगाबाद।
  • कांतिलाल भूरिया- बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, खरगोन और खंडवा।
  • जीतू पटवारी- मंदसौर, नीमच, रतलाम, उज्जैन, इंदौर, आगर-मालवा, राजगढ़, सीहोर, शाजापुर और देवास।

खबरें और भी हैं…

Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!