बड़कुही से तिरंगा लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सूची से परासिया पहुंचे, नजर आई काफी भीड़ | Taking the tricolor from Badkuhi reached Parasia from the list of Congress workers, a huge crowd was seen

छिंदवाड़ा27 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
छिन्दवाड़ा सांसद नकुलनाथ ने शनिवार को बड़कुही से गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भारत जोड़ों यात्रा प्रारंभ की। इस दौरान नकुलनाथ के साथ हाथ मे झंडा थामे बड़ी संख्या में युवा साथ चल रहे थे। खुद सांसद नकुलनाथ भी हाथ मे तिरंगा लेकर आगे चल रहे थे, वहीं उन्होंने यात्रा में नागरिकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। कड़ी सुरक्षा में चल रहे नकुलनाथ पर उनके प्रशंसकों ने फूलों की वर्षा भी की। जगह जगह उनका स्वागत किया गया।
इस दौरान भारत जोड़ो के नारे, देशभक्ति के गीतों , उमड़ी भीड़ और लोगों के उत्साह ने इस यात्रा को ऐतिहासिक बना दिया। सांसद के पैदल चलने ने लोगों को उत्साह से भर दिया। यात्रा के रास्ते मे नकुलनाथ ने बच्चों से स्नेह किया।
सासंद नकुलनाथ ने कहा कि भाजपा देश तोड़ने का काम कर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली यात्रा परिवर्तन की वाहक बनेगी। उन्होंने कहा जिस तरह से यात्रा को प्रतिसाद मिल रहा है वह अभूतपूर्व है। इस दौरान जनपद अध्यक्ष आशा अशोक आम्रवंशी और जनपद उपाध्यक्ष जमील खान ने सांसद का भव्य स्वागत किया। चांदामेटा में नगर परिषद अध्यक्ष गोविंद बिजोलिया ने भव्य स्वागत किया। सांसद नकुलनाथ बोले डर और नफरत का माहौल बना रही है।
भाजपा पद यात्रा का परासिया में किया समापन
कांग्रेस के छिन्दवाड़ा सांसद नकुलनाथ ने परासिया के गुरु गोविंद सिंह चौक में शनिवार की शाम भारत जोड़ो यात्रा का समापन किया। इस दौरान नागरिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा देश मे डर और भय का माहौल बना रही है।उन्होंने परासिया में यात्रा को मिले अभूतपूर्व प्रतिसाद को लेकर नागरिकों का आभार माना। उन्होंने कहा कि जनता का उत्साह देखकर उनका पांच किलो खून बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के साथ वे यात्रा में चले।
यात्रा को अभूतपूर्व प्रतिसाद मिल रहा है। लोग कांग्रेस का समर्थन कर रहे है। नकुलनाथ 7 किलो मीटर लंबी पदयात्रा के बाद भी उत्साह से लबरेज थे। आज 7 किलोमीटर पैदल चलकर उन्होंने अपने व्यक्तिव में धरातल पर संघर्ष करने वाले नेता की भी छवि बनाई। कमलनाथ ने बड़कुही से शुरू की भारत जोड़ो यात्रा
Source link