मध्यप्रदेश

Bhopal Crime News:पति को दूसरी महिला के संबंध बनाते नहीं देख सकती, यह लिखकर पत्नी ने लगा ली फांसी – Illicit Relationship Of Husband Forced Wife To Hang Herself Bhopal Crime News Latest Updates,


भोपाल की एक महिला ने पति पर अवैध संबंध का आरोप लगाकर आत्महत्या कर ली.
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के भोपाल में एक महिला ने पति पर अवैध संबंधों का आरोप लगाते हुए जान दे दी। उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरे पति का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध है। वह उसके साथ रात बिताते हैं। मैं अपने पति को किसी दूसरी महिला के साथ संबंध बनाते देख नहीं सकती और न ही मैं उन्हें छोड़ सकती। इस वजह से मैं अपनी जिंदगी समाप्त कर रही हूं।

पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। महिला का एक छह साल का बेटा भी है। पुलिस मायके वालों के साथ पति और ससुराल वालों के बयान दर्ज करेगी। हबीबगंज थाना पुलिस के अनुसारा रानू कुडोका पुत्री बालसिंह वीरपाचे (30) ने ग्यारह सौ क्वार्टर स्थित अपने मायके में सोमवार रात फांसी लगा ली। उसके पास से मिले सुसाइड नोट से कारणों का खुलासा हुआ है। करीब सात साल पहले माता मंदिर क्षेत्र में रहने वाले एक युवक के साथ उसकी शादी हुई थी। उसका छह साल का बेटा है। रानू कुडोपा 15 दिन पहले अपने पति से कहासुनी के बाद मायके में आकर रहने लगी। 

विवेचना अधिकारी उप निरीक्षक सुनील देशमुख ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर रानू के पति का किसी महिला के साथ अवैध संबंध है। उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं अपने पति को किसी अन्य महिला के साथ संबंध बनाने नहीं देख सकती और मैं पति को छोड़ भी नहीं सकती हैं। ऐसी स्थिति में मैं आत्महत्या कर रही हूं। मंगलवार को उसका पोस्टमार्टम कराया गया। मायके और ससुराल वालों के बयान दर्ज किए जाएंगे। 


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!