On completion of 1 year, NAPA President said – Development work worth crores done with everyone’s cooperation, 7 crore 52 lakh works completed, 10 crore | अध्यक्ष विनोद साहू ने प्रेस वार्ता में विकास कार्यों का लेखा-जोखा सामने रखा

- Hindi News
- Local
- Mp
- Rajgarh
- On Completion Of 1 Year, NAPA President Said Development Work Worth Crores Done With Everyone’s Cooperation, 7 Crore 52 Lakh Works Completed, 10 Crore
राजगढ़ (भोपाल)25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नगर पालिका परिषद का 1 वर्ष पूर्ण होने पर राजगढ़ नगर पालिका परिषद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नगर में हुए करोड़ों के विकास कार्यों का लेखा-जोखा मीडिया के सामने रखा। जिसमें राजगढ़ नगर पालिका के अध्यक्ष विनोद साहू ने बताया कि राजगढ़ नगर में सब के सहयोग से करोड़ों रुपए के विकास कार्य पूर्ण हुए हैं। वहीं करोड़ों के काम हाल ही में चल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आने-वाले समय में राजगढ़ को हम बड़े शहरों की तर्ज पर संवारने का काम करेंगे। जिससे शहर की एक अलग पहचान प्रदेश के साथ ही देश में हो सके। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जिला सांसद प्रतिनिधि व राजगढ़ नगर पालिका परिषद में निर्माण शाखा के पीआईसी सदस्य मनोज सिंह हाड़ा ने नगरपालिका के माध्यम से हुए सभी विकास कार्यों को बारीकी से मीडिया को अवगत कराते हुए सभी वार्ड में हुए विकास कार्य व प्रस्तावित कार्यों का लेखा-जोखा बताया। जिसमें उन्होंने कहां की प्रदेश की यह पहली परिषद होगी जिसमें कांग्रेस और भाजपा दोनों एक दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर नगर में विकास की गंगा बहा रहे हैं। प्रत्येक वार्ड फिर चाहे वह कांग्रेसी पार्षद का हो या भाजपा पार्षद का सभी में समांतर विकास दिखाई दे रहा है।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री देवी सिंह सोंधिया ने पूरी परिषद को बधाई देते हुए कहा कि 1 वर्ष में नगर में जो विकास हुआ है वह सबको दिखाई दे रहा है। आगे भी भाजपा की सरकार में नगर में विकास का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया जाएगा। साथ ही इस अवसर पर पार्क में पूरी परिषद ने पौधे भी लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष के पी पंवार,नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि स्वाधीन शर्मा, वरिष्ठ पार्षद पांचू दांगी, संजय गुप्ता, विजय पाल सिंह भाटी, पार्षद , प्रतिनिधि सचिन मौर्य, संदीप कटारिया,बिट्टू शर्मा, पार्षद मोहित तंवर,कमाल खान के साथ ही अन्य पार्षद, नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारियों के साथ ही मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।
ऐसे समझे विकास कार्यों को
1 वर्ष में नगर पालिका परिषद के माध्यम से हुए कार्यों में 1 करोड़ 49 लाख 32 हजार के कार्य पूर्ण हुए हैं। इसी के साथ 6 करोड़ 2 लाख 64 हजार के कार्य निर्माणाधीन है। साथ ही 9 करोड़ 33 लाख के विकास कार्य की टेंडर प्रोसेस पूर्ण हो चुकी हैं जिनके काम शुरू होना है। साथ ही एक करोड़ 76 लाख 89 हजार के विकास कार्यों की तकनीकी स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। वहीं आगामी समय में नगर में होने वाले 31 करोड़ 59 लाख के कार्यों की डीपीआर बना कर शासन को भेजी जा चुकी है जो जल्द ही स्वीकृति प्राप्त होकर आएगी।
इसी के साथ शहर में प्रधानमंत्री आवास 296 स्वीकृत हुए थे जिसमें 241 कम्प्लीट हो चुके हैं। जिसमें 60 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास का ग्रह प्रवेश भी हो चुका हैं। इसके साथ ही 500 आवास की मांग प्रस्तावित ठहराव प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। वहीं कच्चे से पक्के मकान 250 पूर्ण हो चुके हैं इसके अलावा 134 लोगों को प्रथम किस्त 205 लोगों को द्वितीय किस्त एव 111 लोगों को तीसरी किस्त भी प्राप्त हो चुकी है। वही मुख्यमंत्री शहरी अधो संरचना विकास योजना के तृतीय चरण में एक करोड़ 89 लाख रुपए के विकास कार्य चल रहे हैं। वहीं 6 करोड़ 31 लाख के काम अभी होना बाकी है। इसी के साथ अन्य होने वाले विकास कार्यों की जानकारी भी प्रेस वार्ता में दी गई।

Source link