मध्यप्रदेश

Nephew stabbed me when she refused to marry him | महिला ने चाची के रिश्ते की दुहाई दी, नही माना, घायल कर हुआ फरार

ग्वालियर8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अस्पताल में गले पर चाकू लगने से घायल हुई महिला लक्ष्मी शाक्य

ग्वालियर में एक युवक ने महिला से मारपीट कर चाकू मार दिए, गले पर चाकू लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत अभी खतरे से फिलहाल बाहर बताई जा रही है। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर की है। घटना के बाद आरोपी महिला को घायल अवस्था में ही छोड़कर भाग निकला। हमलावर और घायल महिला दोनों रिश्ते में चाची और भतीजा बताए जा रहे हैं। वहीं पुलिस ने घायल महिला की शिकायत पर आरोपी भतीजे के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने गंभीर भारत में अस्पताल पहुंचाया


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!