RCB vs DC: दिनेश कार्तिक के नाम आईपीएल इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, रोहित भी लिस्ट में शामिल | IPL 2023 RCB vs DC Dinesh Karthik registers unwanted record of golden ducks in ipl

RCB vs DC Match: दिनेश कार्तिक इस बार आईपीएल में फ्लॉप रहे हैं। वह एक ऐसे क्लब में शामिल हुए हैं जहाँ कोई नहीं जाना चाहता।
Cricket
oi-Naveen Sharma

RCB
vs
DC,
Dinesh
Karthik:
आईपीएल
में
दिनेश
कार्तिक
के
फ्लॉप
होने
की
कहानी
जारी
है।
दिल्ली
कैपिटल्स
के
खिलाफ
बेंगलुरु
में
खेलते
हुए
दिनेश
कार्तिक
पहली
ही
गेंद
पर
आउट
होकर
चले
गए।
वह
अपना
खाता
भी
नहीं
खोल
पाये।
कार्तिक
को
कुलदीप
यादव
ने
गोल्डन
डक
पर
पवेलियन
की
राह
दिखा
दी।
शनिवार
को
बेंगलुरु
के
एम
चिन्नास्वामी
स्टेडियम
में
खेलते
हुए
कार्तिक
गोल्डन
डक
के
साथ
ही
एक
अनचाहे
क्लब
में
शामिल
हो
गए।
उनके
नाम
एक
शर्मनाक
रिकॉर्ड
हो
गया
है।
आईपीएल
इतिहास
में
सबसे
ज्यादा
गोल्डन
डक
के
मामले
में
दिनेश
कार्तिक
संयुक्त
रूप
से
पहले
स्थान
पर
आ
गए
हैं।
दिनेश
कार्तिक
ने
कुल
15
बार
गोल्डन
डक
बनाया
है।
उनके
साथ
इस
लिस्ट
में
मनदीप
सिंह
का
नाम
भी
शामिल
है।
दोनों
ही
खिलाड़ियों
ने
15-15
गोल्डन
डक
हैं।
दिनेश
कार्तिक
के
अलावा
इस
लिस्ट
में
रोहित
शर्मा
और
सुनील
नारेन
जैसे
खिलाड़ियों
का
नाम
भी
शामिल
है।
जसप्रीत
बुमराह
को
लेकर
आया
बड़ा
अपडेट,
जानें
कब
तक
कर
सकते
हैं
वापसी
दिनेश
कार्तिक
और
मनदीप
सिंह
15-15
गोल्डन
डक
के
साथ
नम्बर
एक
पर
हैं।
उनके
बाद
मुंबई
इंडियंस
के
कप्तान
रोहित
शर्मा
का
नाम
आता
है।
रोहित
शर्मा
कुल
14
बार
आईपीएल
में
गोल्डन
डक
पर
आउट
हुए
हैं।
उनके
अलावा
सुनील
नारेन
भी
14
बार
गोल्डन
डक
पर
आउट
हो
चुके
हैं।
दिनेश
कार्तिक
आईपीएल
में
2008
से
खेल
रहे
हैं।
वह
अब
तक
छह
अलग-अलग
टीमों
की
तरफ
से
खेल
चुके
हैं।
पिछले
दो
साल
से
वह
आरसीबी
की
टीम
में
शामिल
हैं।
साल
2022
में
आरसीबी
के
लिए
कुछ
मौकों
पर
उन्होंने
फिनिशर
की
भूमिका
निभाई
थी
लेकिन
इस
बार
वह
फ्लॉप
रहे
हैं।
दिल्ली
कैपिटल्स
के
खिलाफ
बल्लेबाजी
के
दौरान
आरसीबी
की
टीम
को
नियमित
अन्तराल
पर
झटके
लगे।
एक
के
बाद
एक
विकेट
गिरते
रहने
के
कारण
मेजबान
टीम
बड़ा
स्कोर
नहीं
कर
पाई।
20
ओवरों
में
आरसीबी
ने
6
विकेट
पर
174
रन
बनाये।
कोहली
ने
फिफ्टी
जड़ी।
कोहली
की
इस
सीजन
यह
कुल
तीसरी
फिफ्टी
थी।
English summary
IPL 2023 RCB vs DC Dinesh Karthik registers unwanted record of golden ducks in ipl
Source link