Mp News:नदी में डूबने से फिर हुई दो बच्चों की मौत, एक दिन पहले दो युवक डूबे थे कुएं में – Mp News: Two Children Died Again Due To Drowning In The River, A Day Before Two Youths Drowned In The Well

शहडोल जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नदी में नहाते समय दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। इनमें से एक घटना सिंहपुर स्थित बूढ़ी दाई नदी में घटित हुई। शुभ कुशवाहा पिता लखन कुशवाहा, उम्र नौ वर्ष, अपने कुछ दोस्तों के साथ नदी में नहा रहा था। नहाते वक्त वह गहरे पानी में चला गया। इससे उसकी डूबने से मौत हो गई। दूसरी घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के बहगड़ गांव की है। जहां अपनी मां के साथ नहाने गए सात वर्षीय मुकेश बैगा की भी नदी में डूबने से मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि मुकेश अपनी मां के साथ कशेड़ नदी में नहा रहा था। नहाते-नहाते वह गहरे पानी में चला गया। इससे उसकी मौत हो गई है। मां ने काफी प्रयास किया लेकिन तब तक वह गहरे पानी में डूब चुका था। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने रेस्क्यू कर उसके शव को बाहर निकला।
Source link