Home मध्यप्रदेश Two crocodiles were seen roaming on the road in Shivpuri, VIDEO |...

Two crocodiles were seen roaming on the road in Shivpuri, VIDEO | शिवपुरी में सड़क पर घूमते दिखे दो मगरमच्छ, VIDEO: जाली लगी होने के बावजूद नाले से निकले; बर्फ फैक्ट्री के पास टहलते नजर आए – Shivpuri News

57
0

[ad_1]

सिद्धेश्वर मंदिर मार्ग पर स्थित बर्फ फैक्ट्री के पास नाले पर बनी पुलिया में दिखे दोनों।

शिवपुरी के सिद्धेश्वर मंदिर मार्ग पर स्थित बर्फ फैक्ट्री के पास रविवार रात नाले पर बनी पुलिया में दो मगरमच्छ खुलेआम घूमते दिखाई दिए। एक राहगीर ने इन मगरमच्छों का वीडियो बना लिया।

.

जानकारी के अनुसार इस पुलिया के नीचे बहने वाले नाले में पहले भी कई बार मगरमच्छ देखे जा चुके हैं। नगर पालिका ने सुरक्षा के लिए पुलिया पर लोहे की जालियां लगवाई थीं। इसके बावजूद मगरमच्छ जालियों से निकलकर सड़क तक पहुंच गए।

सांख्य सागर से नालों के रास्ते शहर पहुंचे।

सांख्य सागर से नालों के रास्ते शहर पहुंचे।

सांख्य सागर झील में रहते हैं सैकड़ों मगरमच्छ ये घटना रात के समय की है जब सड़कों पर ज्यादा भीड़ नहीं रहती। ऐसे में किसी बड़े हादसे की संभावना और ज्यादा हो जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार बारिश के मौसम में शहर के नालों में तेज बहाव आ जाता है। ये नाले करबला क्षेत्र होते हुए सांख्य सागर झील से जुड़ते हैं। सांख्य सागर झील में सैकड़ों मगरमच्छ रहते हैं।

पहले नालों में ही रहते थे, अब सड़क पर भी दिखाई देने लगे हैं ये मगरमच्छ अक्सर नालों के जरिए शहर की ओर निकल आते हैं। पहले ये नालों तक ही सीमित रहते थे। लेकिन अब सड़क पर भी दिखाई देने लगे हैं। इससे आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र के रहवासियों में दहशत फैल गई है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here