[ad_1]
12:12 PM, 28-Jul-2025

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का स्वागत करते हुए
– फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा में अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर का पुष्प-गुच्छ भेंट कर अभिवादन किया। वहीं दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद विधानसभा की कार्यवाही कल 11:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
11:35 AM, 28-Jul-2025
सीएम यादव ने दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा में दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने विधानसभा के पूर्व सदस्यों, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय कुमार रूपाणी, पहलगाम आतंकी हमले में शहीद नौसेना अधिकारी और पर्यटकों, साथ ही अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे में मारे गए यात्रियों व मेडिकल छात्रों को श्रद्धांजलि दी।
11:14 AM, 28-Jul-2025
विधानसभा की कार्यवाही शुरू
विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया। वंदे मातरम् गान के साथ सदन की कार्यवाही शुरू की गई। इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा अध्यक्ष से हंसी मजाक करते हुए कहा- आपकी रंगबाजी दिख रही है। इसके बाद दिवंगत नेताओं, अभिनेता स्व. मनोज कुमार, पहलगाम हमले में मृतक लोगों और अहमदाबाद विमान हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई।
11:12 AM, 28-Jul-2025
कांग्रेस समाज से माफी मांगे
ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर विरोध कर रही कांग्रेस पर भाजपा विधायक शैलेन्द्र जैन ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को ओबीसी समाज से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने न्यायालय में ओबीसी वर्ग के पक्ष में उचित पैरवी नहीं की। साथ ही कई मौकों पर कांग्रेस ने ओबीसी आरक्षण का विरोध किया।
11:01 AM, 28-Jul-2025

विरोध करते कांग्रेस विधायक।
– फोटो : अमर उजाला
मानसून सत्र की शुरूआत हंगामेदार रही। कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा के बाहर गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन किया। विधायकों ने सरकार पर वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाया। विधायक हाथों में तख्तियां लिए हुए थे। कई तख्तियोंं में गिरगिट बना हुआ था। गिरगिट वाले खिलौने भी विधायकों के हाथ में थे। विधायकों ने गांधी प्रतिमा के सामने नारेबाजी भी की। कांग्रेस विधायकों की मांग ओबीसी आरक्षण को लेकर थी। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, विधायक सचिन यादव, जयवर्धन सिंह, कुणाल चौधरी सहित कई कांग्रेस विधायक काले गमछे और पोस्टर भी लिए हुए थे।
10:52 AM, 28-Jul-2025
MP Monsoon Session Live:कांग्रेस का ओबीसी आरक्षण को लेकर प्रदर्शन,कार्यवाही कल 11 बजे तक के लिए स्थगित
विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी। शुरुआत में दिवंगत नेताओं, प्रसिद्ध कलाकारों, पहलगाम हमले में मृतक और अहमदाबाद विमान हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके पश्चात प्रश्नोत्तर काल चलेगा। जिसके बाद उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, डॉ. राजेंद्र शुक्ल, कैलाश विजयवर्गीय सहित अन्य मंत्री अपने-अपने विभागों की अधिसूचनाएं पटल पर रखेंगे।
[ad_2]
Source link

