[ad_1]

पीड़ित को इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मऊगंज के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के देवरिहन गांव में एक मजदूर पर एक व्यक्ति ने सब्बल से हमला कर दिया। घटना गुरुवार दोपहर की है। घायल को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। हालांकि हालत गंभीर होने पर उसे रीवा रेफर कर दिया गया है।
.
खेत में रोपा लगाने से इनकार करने पर किया हमला
दोपहर को वीरेंद्र (पीड़ित) खेत में रोपा लगा रहा था। तभी सरहंग (आरोपी) ने उसे अपने खेत में रोपा लगाने को कहा। जब वीरेंद्र मना कर गया, तो वह नाराज हो गए। आरोपी ने पहले तो गाली-गलौच की, फिर घर के बाहर मारपीट शुरू कर दी। उसने पीड़ित की कमर में सब्बल घोंप दी, जिससे वह घायल हो गया।
रीवा के संजय गांधी अस्पताल में हो रहा इलाज
घायल वीरेंद्र को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि हालत गंभीर देख परिजन उसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल ले गए। जहां अभी उसका इलाज चल रहा है। वीरेंद्र ही परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी सरहंग के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने इस घटना का विरोध करते हुए मामले में न्याय की मांग की है।
[ad_2]
Source link



