[ad_1]

प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों के खिलाफ महिला कांग्रेस ने सोमवार को रीवा में जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने विवेकानंद पार्क में एकत्र होकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार को घेरा।
.
प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव कविता पांडे ने कहा, प्रदेशभर में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। रीवा भी इससे अछूता नहीं है। यह सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में पूरी तरह नाकाम है। महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। रोज़ न्यूज़ चैनलों पर अत्याचार की खबरें देखी जाती हैं, लेकिन सरकार सिर्फ वाहवाही लूटने में लगी है। जनता जल्द ही इस अंधेर शासन को उखाड़ फेंकेगी।
जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा सिंह जरहा ने कहा, रीवा और मऊगंज में हालात बद से बदतर हो चुके हैं। प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह पंगु हो गया है। कोई सुनवाई नहीं हो रही। महिलाओं और बच्चियों के साथ रोज नए अपराध हो रहे हैं, लेकिन सरकार पूरी तरह संवेदनहीन है।
शहर अध्यक्ष तारा त्रिपाठी ने लगाए गंभीर आरोप शहर अध्यक्ष तारा त्रिपाठी ने कहा, प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। महिलाएं डर और सदमे में हैं। अपराधियों और बलात्कारियों को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है। पुलिस और सत्ता के कुछ लोग भी इनका बचाव कर रहे हैं, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
[ad_2]
Source link

