Home मध्यप्रदेश AAP state in-charge Jitendra Tomar reached Gwalior | AAP प्रदेश प्रभारी जितेन्द्र...

AAP state in-charge Jitendra Tomar reached Gwalior | AAP प्रदेश प्रभारी जितेन्द्र तोमर पहुंचे ग्वालियर: जिला कार्यालय का किया उद्घाटन; बोले- MP में पार्टी के लिए बहुत संभावनाएं हैं – Gwalior News

15
0

[ad_1]

दिल्ली के पूर्व मंत्री जितेन्द्र सिंह तोमर, साथ में है जिलाध्यक्ष अमिताभ पांडेय।

ग्वालियर में शनिवार शाम को आम आदमी पार्टी (आप) के जिला कार्यालय का शुभारंभ हुआ। कार्यालय का उद्घाटन दिल्ली सरकार में कानून मंत्री रह चुके जितेन्द्र सिंह तोमर ने किया। पूर्व मंत्री तोमर शनिवार शाम रेल मार्ग से ग्वालियर पहुंचे। ग्वालियर स्टेशन पर आम आद

.

स्टेशन पर स्वागत के बाद वे शिंदे की छावनी स्थित आर्किट प्लाजा पहुंचे, जहां आप के जिला कार्यालय का शुभारंभ किया। इतना ही नहीं, उन्होंने 10 नए सदस्यों को आप की सदस्यता की शपथ दिलाई। इसके बाद जिलाध्यक्ष अमिताभ पांडेय ने नए सदस्यों का सभी से परिचय कराया और उन्हें आप पार्टी की विचारधारा से परिचित कराया।

कार्यक्रम में AAP की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष मनीक्षा सिंह तोमर, मंत्री सचिन और ब्लॉक अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान 10 नए कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ली। यहां पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करते समय पूर्व मंत्री जितेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी के लिए बहुत संभावनाएं हैं। हमारे कार्यकर्ताओं को घर-घर तक पहुंचना है। लोगों को समझाना है कि यदि कोई प्रदेश का वास्तविक विकास कर सकता है तो वह आम आदमी पार्टी ही है।

जिलाध्यक्ष बोले- अब आंदोलन की गति बढ़ानी होगी

इस दौरान कार्यक्रम में पार्टी के जिलाध्यक्ष अमिताभ पांडेय ने कहा कि अब हमें अपने आंदोलन की गति बढ़ाकर घर-घर और जन-जन तक पहुंचना होगा। ग्वालियर में अंबेडकर प्रतिमा विवाद पर नहीं बोले

ग्वालियर के हाईकोर्ट परिसर में बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के विवाद पर पूर्व मंत्री जितेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि बाबा साहेब सर्वमान्य हैं। वे संविधान निर्माता हैं। इस मामले में कोई विवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि वे प्रतिमा विवाद की पूरी स्टडी करेंगे। उसके बाद ही कोई टिप्पणी कर सकेंगे।

अंचल से आए नेता-कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

पूर्व मंत्री जितेन्द्र सिंह तोमर ने ग्वालियर जिले के अध्यक्ष अमिताभ पांडेय के साथ भिंड-मुरैना सहित अन्य जिलों से आए कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि वे सभी की समस्याएं सुनेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता निष्पक्ष होकर अपनी दिक्कतें बता सकते हैं। उनका समाधान किया जाएगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here