Home मध्यप्रदेश A house under construction behind Asaram Bapu Ashram collapsed, one died |...

A house under construction behind Asaram Bapu Ashram collapsed, one died | आशाराम बापू आश्रम के पीछे निर्माणाधीन मकान गिरा: ग्वालियर में बारिश के बीच पिलर टूटते ही गिरी छत, मलबे में दबे मजदूर की मौत – Gwalior News

37
0

[ad_1]

निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से मलबे में मजदूर दब गया।

ग्वालियर में आगरा-मुंबई नेशनल हाइवे (शिवपुरी लिंक रोड) स्थित आशाराम बापू आश्रम के पीछे एक निर्माणाधीन मकान गिर गया। जिसमें पिलर के टूटने से दीवार और छत ढह गए। छत के मलबे के दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मलबा हटाते

.

हॉस्पिटल में मजदूर को मृत घोषित कर दिया। घटना बुधवार दोपहर 12.30 बजे उस समय की है। जब अचानक रिमझिम बारिश शुरू हाे गई। हादसे में एक अन्य मजदूर के दबने की सूचना थी, लेकिन पुलिस के पास ऐसी सूचना नहीं है।

हादसे में मजदूर नरेंद्र किरार की मौत हो गई।

हादसे में मजदूर नरेंद्र किरार की मौत हो गई।

ग्वालियर में आगरा-मुंबई नेशनल हाइवे (शिवपुरी लिंक रोड) आशाराम बापू का आश्रम है। आश्रम के पीछे ही सोनू सेन के प्लॉट पर मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। मकान के निर्माण कार्य में नाका लधेड़ी सती विहार निवासी 40 वर्षीय नरेंद्र पिता गनपत सिंह किरार मजदूरी कर रहा था।

सुबह वह 9 बजे काम पर पहुंचा था। दोपहर 12.30 बजे हल्की रिमझिम बारिश शुरू हुई तो हाल ही में डाली गई छत और दीवार के नीचे आकर खड़ा हो गया। इसी समय तेज आवाज के साथ पिलर टूटा और नई छत ढह गई।

मजदूर नरेंद्र किरार छत और दीवार के मलबा के नीचे दब गया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने राहत कार्य शुरू किया। साथ ही रेस्क्यू के लिए फायर ब्रिगेड विभाग को सूचना दी। जब रेस्क्यू दल पहुंचा तो घटना स्थल मकान के आस-पास भीड़ लगी थी, लेकिन न तो मकान मालिक था और काम करने वाले अन्य मजदूर।

लोगों ने बताया कि मलबे में एक मजदूर दबा हुआ है। इसके साथ ही मलबा हटाने का काम किया गया, लेकिन जब मलबा हटाया गया तो मजदूर की मौत हो चुकी थी। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने मजदूर को हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित करने के बाद डेड हाउस में रखवा दिया है।

लगातार पानी बैठने के कारण हुआ हादसा ऐसा पता लगा है निर्माणाधीन मकान में लगातार बारिश से पानी बैठ गया था। जिससे नई बने पिलर, दीवार और छत मजबूत नहीं हो पाई थीं। जिस कारण वह अचानक ढह गए और एक मजदूर की जान चली गई।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here