Home मध्यप्रदेश MP Evening Bulletin News Update; Ladli Behna Yojana Kist July 2025 |...

MP Evening Bulletin News Update; Ladli Behna Yojana Kist July 2025 | Bhopal | MP इवनिंग बुलेटिन: लाड़ली बहनों को मिले रुपए, पत्नी को तलवार मारी, डैम लबालब, नदियां उफनी; कई जिलों में बाढ़; दिनभर की 10 बड़ी खबरें – Madhya Pradesh News

15
0

[ad_1]

MP इवनिंग न्यूज बुलेटिन में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

.

दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास।

1. कई जिलों में बाढ़ के हालात, रीवा में एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल गिरी मध्यप्रदेश में लगातार बारिश से कई जिलों में बाढ़ के हालात बन गए है। प्रदेश के डैम लबालब हो गए हैं। नदियां उफान पर हैं। रीवा में एयरपोर्ट की बाउंड्री वाल गिर गई। साथ ही गुढ़ विधायक नागेंद्र सिंह के घर में पानी घुस गया। छतरपुर में दिदोनिया गांव में एक परिवार के 5 लोग बन्ने नदी में फंस गए। पूरी खबर पढ़ें..

2. लाड़ली बहनों को मिले 1543 करोड़ रुपए, CM ने ट्रांसफर की राशि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन की नलवा ग्राम पंचायत से लाड़ली बहना योजना की 26वीं किस्त जारी कर दी। सीएम ने सिंगल क्लिक से प्रदेश की 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1543.16 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की। सीएम ने कहा-कांग्रेस ने बहनों को कभी फूटी कौड़ी नहीं दी। पूरी खबर पढ़ें..

3. इंदौर में मेडिकल चेकअप कराने पहुंचा आसाराम, डॉक्टरों नेकी जांच नाबालिग और महिला से रेप केस में आजीवन कारावास की सजा काट रहा आसाराम शनिवार को इंदौर में दिखाई दिया। वह रेगुलर चेकअप के लिए सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल पहुंचा। यहां आधे घंटे रहा। इस दौरान उसकी ईको और हार्ट से संबंधित अन्य जांचें हुईं। उसके अनुयायी अस्पताल पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें.. 4. पत्नी के पैर में आर-पार की तलवार, गार्ड ने गोली मारकर किया सुसाइड

ग्वालियर में एक युवक ने अपनी पत्नी पर तलवार से हमला कर दिया। महिला ने दो वार हाथ से रोके। तीसरे वार में तलवार उसके पैर के आर-पार हो गई। वह 20 मिनट तक सड़क पर ही तड़पती रही। भोपाल में एक सिक्योरिटी गार्ड ने पत्नी से विवाद के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पूरी खबर पढ़ें..

5. नामीबिया से लाई गई चीता नभा की मौत, शिकार के दौरान टूटे गए थे​ पैर​​​​​​ नामीबिया से श्योपुर के कूनो लाई गई 8 साल की मादा चीता नभा की शनिवार को मौत हो गई। वन विभाग के अनुसार नभा एक हफ्ते पहले घायल मिली थी। शिकार के दौरान नभा के बाएं पैर में फ्रैक्चर हुआ था। सप्ताहभर तक डॉक्टरों ने उसका इलाज किया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। पूरी खबर पढ़ें..

6. राजा मर्डर केस: दो को जमानत, कोर्ट ने कहा- इन्होंने केवल शरण दी थी इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में कोर्ट ने दो सह-आरोपियों लोकेंद्र सिंह तोमर और बलबीर अहिरवार को जमानत मिल गई है। दोनों की न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद बुधवार को उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंस से कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने यह माना कि इनकी भूमिका केवल शरण देने की थी। पूरी खबर पढ़ें..

7. लव जिहाद के आरोप पर एक युवक ने तीन युवकों पर चाकू से हमला किया भोपाल में लव जिहाद के आरोपों से भड़के एक मुस्लिम युवक फैजान बैग ने तीन युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी पार्क में अपनी महिला मित्र (हिंदू समुदाय) के साथ गले में हाथ डालकर बैठा था। यहां पहुंचे तीनों युवकों की उससे हिंदू लड़की को गुमराह करने की बात को लेकर बहस हो गई। पूरी खबर पढ़ें..

8. रेबीज के तीन इंजेक्शन लगे, फिर भी बच्चे की मौत; दवा पर सवाल उठे रीवा के नरेंद्र नगर में एक 14 साल के बच्चे की कुत्ते के काटने से मौत हो गई। परिजन का कहना है कि उसे समय पर रेबीज के तीन इंजेक्शन लगवाए गए थे, फिर भी उसकी हालत बिगड़ती गई। वह कुत्तों की तरह हरकतें करने लगा। राजेश नट (14) 16 जून को मौसी के घर नरेंद्र नगर रीवा आया था। पूरी खबर पढ़ें..

9. खुले गटर में गिरने से 6 साल के बच्चे की मौत, 3 घंटे बाद निकाला गया रायसेन जिले के खेजड़ा माखनी गांव में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक घटना में 6 वर्षीय बच्चे शुभम लोधी की मौत हो गई। बच्चा खेलते समय खुले गटर में गिर गया। परिजनों ने तीन घंटे के बाद उसे गटर से निकाला। उसे पहले रायसेन और फिर विदिशा मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें..

10. साफ्टवेयर इंजीनियर को लूटा, 10 लाख के गहने, नगदी ले गए बदमाश​​​​​​​ परिवार सहित खरगौन से इंदौर जा रहे साफ्टवेयर इंजीनियर को बदमाशों ने लूट लिया। बदमाश 10 लाख के गहने और नगदी लूट ले गए। घटना धामनोद के गुजरी बायपास पर शुक्रवार रात करीब 11 बजे की है। खरगोन के वल्लभ महाजन बेंगलुरु में साफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वे खरगोन आए आए हुए थे। पूरी खबर पढ़ें..

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here