[ad_1]
उमरिया जिले के अमलेश्वर धाम में गुरु पूर्णिमा बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
उमरिया और डिंडौरी जिले की सीमा पर बने अमलेश्वर धाम आश्रम में गुरुवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। आश्रम में बुधवार से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। गुरु पूर्णिमा के मौके पर अब तक तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने आश्रम पहुंचकर दर्शन किया
.
कैलाश गुफा में भगवान शंकर के किए दर्शन
श्रद्धालुओं ने सबसे पहले लक्ष्मण कुंड में स्नान किया। फिर कैलाश गुफा में विराजमान भगवान शंकर के दर्शन किए। भक्तों ने गुफा की परिक्रमा की। साथ ही पहाड़ से निकलती धारा और गया जी झरने का दर्शन भी किया।
बच्चू महाराज के शिष्य ने की प्रथम आरती
अंतरराष्ट्रीय पंच दस जूना अखाड़े के श्री 108 श्री भगत गिरी (बच्चू महाराज) की पूजा-अर्चना की गई। उनके शिष्य संत रतन गिरी महाराज ने प्रथम आरती की। इस मौके पर विधायक शिवनारायण सिंह (लल्लू भैया) ने परिवार के साथ पहुंचकर महाराज जी की पूजा की।
आश्रम में अखंड मानस, कीर्तन और रामायण पाठ हुआ। कार्यक्रम हवन-यज्ञ के साथ संपन्न हुआ। इसके बाद कन्या भोज, ब्राह्मण भोज और भंडारे हुआ।

बच्चू महाराज के शिष्य संत रतन गिरी महाराज ने प्रथम आरती की।
नियमित श्रद्धालु देवलाल सिंह ने बताया कि वे हर साल यहां आते हैं। वे गुरु जी की पूजा कर आशीर्वाद लेते हैं। इस अवसर पर आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे।
[ad_2]
Source link



