Home मध्यप्रदेश FIR filed against Muslim youth for love jihad in Agar Malwa |...

FIR filed against Muslim youth for love jihad in Agar Malwa | आगर मालवा में मुस्लिम युवक पर लव जिहाद की FIR: नौकरी देकर विवाहिता से दुष्कर्म; आरोपी फरार, इंदौर-उज्जैन ले जाकर की वारदात – Agar Malwa News

36
0

[ad_1]

आगर मालवा में एक 25 वर्षीय विवाहिता को नौकरी देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं आरोपी फरार है।

.

पीड़िता ने बताया कि एक साल पहले वह आर्थिक तंगी के कारण काम की तलाश में थी। एक स्थानीय मुस्लिम युवक अल्ताफ मुलतानी ने उसे नौकरी दी। आरोपी ने उसे अपने निर्माणाधीन ऑफिस में ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर नौकरी से निकालने और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने उज्जैन, इंदौर और घोसला में प्रॉपर्टी के काम के बहाने ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया।

पहले किया था समझौता

पीड़ित ने पहले भी शिकायत की थी। लेकिन आरोपी ने दबाव बनाकर समझौता करा लिया। आरोपी महिला पर नाम बदलकर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बना रहा था।

थाना प्रभारी शशि उपाध्याय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, लव जिहाद और अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here