[ad_1]
![]()
मुरैना में एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति शादी से पहले ही HIV पॉजिटिव था। शादी के बाद महिला भी संक्रमित हो गई। अब पति और ससुराल वाले उस पर 2 लाख रुपए और कार की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी न होने पर उसे घर से निकाल दिया।
.
मंगलवार को महिला अपने भाई के साथ कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंची। बताया कि 2020 में शादी हुई थी। कुछ दिन सब ठीक चला, फिर पति की तबीयत बिगड़ने लगी। जांच में वह HIV पॉजिटिव निकला। बाद में महिला की भी जांच कराई गई, वह भी पॉजिटिव पाई गई।
घर से निकाला, अलग मकान में रखा गया महिला ने बताया, ससुराल वालों ने दोनों को घर से निकाल दिया। उसे दूसरे मकान में पति के साथ रखा गया। पति उसे पसंद नहीं करता था। 6 महीने तक महिला वहां रही, फिर पति ने दूरी बना ली और कोर्ट में HIV पॉजिटिव होने का हवाला देकर तलाक की अर्जी लगाई।
महिला थाने पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार महिला थाने में थाना प्रभारी भूमिका दुबे को पूरी बात बताई। पुलिस ने दोनों की एक महीने तक काउंसलिंग कराई, लेकिन समाधान नहीं निकला। पति अब भी साथ नहीं रह रहा।
2 साल तक बहलाते रहे ससुराल वाले महिला ने बताया, ससुराल वाले 2 साल तक बहलाते रहे। कहते रहे, “तू ठीक हो जाएगी, ये बीमारी डायबिटीज जैसी है, रोज एक गोली लेती रहना।” महिला गोली लेती रही, पर ठीक नहीं हुई।
2 लाख रुपए और कार की मांग महिला का आरोप है कि ससुराल वाले 2 लाख रुपए और एक कार की मांग कर रहे हैं। न देने पर उसे छोड़ने का फैसला लिया और कोर्ट में तलाक की अर्जी दे दी।
पुलिस अधिकारी बोले- मामला कोर्ट में लंबित ASP सुरेंद्र पाल सिंह डाबर ने कहा, “एक महिला के HIV पॉजिटिव होने की बात सामने आई है। उसका पति उसे छोड़ चुका है। मामला न्यायालय में लंबित है। फिलहाल कोर्ट के आदेश के बाद ही कुछ हो सकेगा।”
[ad_2]
Source link



