Home मध्यप्रदेश Stray dogs attack, 10 people including 8 children injured, admitted to Khargone...

Stray dogs attack, 10 people including 8 children injured, admitted to Khargone Trauma Center; Innocents have deep wounds on their faces and heads | आवारा कुत्तों का हमला, 8 बच्चों समेत 10 लोग घायल: खरगोन के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया; मासूमों के चेहरे और सिर पर गहरे घाव – Khargone News

16
0

[ad_1]

पीड़ितों ने नगर पालिका पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

खरगोन के कोतवाली थाना क्षेत्र के संजयनगर और दशहरा मैदान इलाके में सोमवार दोपहर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। इस घटना में 8 बच्चों समेत 10 लोग घायल हो गए।

.

घायल बच्चों को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बच्चों के चेहरे, गाल और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। दोपहर करीब 12:30 बजे से घायल बच्चों को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। सभी घायलों को टांके लगाए गए हैं और उन्हें आब्जर्वेशन में रखा गया है।

पीड़ित परिवारों ने बताया कि बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे, तभी कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में मोहल्ले के बुजुर्ग भी घायल हुए हैं। पीड़ित सोहेल खान और मुस्कान बी ने नगरपालिका खरगोन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

डॉक्टर पंकज महाजन ने बताया कि सभी घायलों को रेबीज और एंटीबायोटिक दवाएं दी गई हैं। बच्चों की हालत को देखते हुए विशेष निगरानी रखी जा रही है।

देखिए तस्वीरें…

बच्चों को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है।

बच्चों को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है।

कुत्तों ने बच्चों को बुरी तरह नोच लिया।

कुत्तों ने बच्चों को बुरी तरह नोच लिया।

डॉक्टर विशेष तौर उनकी निगरानी कर रहे हैं।

डॉक्टर विशेष तौर उनकी निगरानी कर रहे हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here