Home मध्यप्रदेश The youth injured by the bullet died, relatives blocked the road |...

The youth injured by the bullet died, relatives blocked the road | गोली लगने से घायल युवक की मौत,परिजन ने किया चक्काजाम: रंजिश में युवक के सिर पर मारी थी गोली, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग – Sagar News

30
0

[ad_1]

मृतक नितिन। सड़क पर किया चक्काजाम।

सागर में देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम खतौली में पारिवारिक रंजिश के चलते हुए विवाद में गोली लगने से घायल युवक की इलाज के दौरान भोपाल में मौत हो गई। शुक्रवार शाम परिवार वाले शव लेकर देवरी पहुंचे। जहां उन्होंने सिविल लाइन तिराहे पर आरोपियों की गिरफ्तारी

.

चक्काजाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। समझाइश देकर लोगों को शांत कराया।

उन्होंने हत्या में शामिल लेखन राजपूत, पुष्पेंद्र राजपूत समेत अन्य को 24 घंटे में गिरफ्तार करने और उनके मकान तोड़ने और पीड़ित परिवार को सुरक्षा दिए जाने की मांग की है। पुलिस ने एक आरोपी की गिरफ्तारी होने और फरार अन्य आरोपियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिवार के लोग माने और शव लेकर रवाना हो गए।

दरअसल ग्राम खतौली निवासी नितिन पिता प्रहलाद सिंह राजपूत उम्र 21 साल और भूपेंद्र सिंह के बीच परिवार में रंजिश चल रही है। इसी रंजिश के चलते 18 जून की रात दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि गोलियां चल गई। भूपेंद्र सिंह के पक्ष ने नितिन पर फायर किए। नितिन के सिर में दो गोलियां लगी गई।

मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।

मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।

एक आरोपी गिरफ्तार, बाकी फरार घटना की सूचना मिलते ही देवरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को देवरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर घायल को भोपाल रेफर कर किया है। भोपाल में उपचार के दौरान नितिन की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। आरोपी भूपेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपी तलाश की जा रही है।

देवरी थाने के पास परिजन ने घटना के विरोध में किया चक्काजाम।

देवरी थाने के पास परिजन ने घटना के विरोध में किया चक्काजाम।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here