Home मध्यप्रदेश More than 50 stone crushers closed in Khargone | खरगोन में 50...

More than 50 stone crushers closed in Khargone | खरगोन में 50 से ज्यादा स्टोन क्रेशर बंद: नए नियमों का विरोध, रॉयल्टी में स्टांप ड्यूटी खत्म करने की मांग को लेकर प्रदर्शन – Khargone News

31
0

[ad_1]

मध्य प्रदेश के खरगोन में जिला स्टोन क्रेशर संगठन ने गिट्टी और रेत उत्पादन बंद कर दिया है। संगठन ने सोमवार को हड़ताल की घोषणा की। शाम 5 बजे संगठन ने डिप्टी कलेक्टर पूर्वा मंडलोई को मुख्यमंत्री के नाम पत्र सौंपा।

.

संगठन के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अमित जैन ने कहा कि सरकार ने गिट्टी क्रेशर संचालकों के लिए नए नियम बनाए हैं। इन नियमों का पालन करने में संचालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने जिओ टैगिंग से पहले राजस्व और खनिज विभाग से विसंगतियां दूर करने की मांग की है। साथ ही रॉयल्टी में स्टांप ड्यूटी समाप्त करने की मांग भी की है।

कामकाज और बिक्री बंद करने का निर्णय जिलास्तरीय बैठक में 50 से अधिक क्रेशर खदानों के कामकाज और बिक्री बंद करने का निर्णय लिया गया। हड़ताल का असर निर्माण कार्यों पर दिखने लगा है। कई सरकारी कामों की समय सीमा 15 जून है, जिनके प्रभावित होने की आशंका है।

बैठक में अमित भावसार, मंगू काका माली, सतीश जायसवाल, महेंद्र चौहान, बिट्टू भाटिया, नविन अग्रवाल समेत 50 से अधिक क्रेशर कारोबारी मौजूद थे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here