Home मध्यप्रदेश Martyrdom day of Jananayak Birsa Munda celebrated | जननायक बिरसा मुंडा का...

Martyrdom day of Jananayak Birsa Munda celebrated | जननायक बिरसा मुंडा का शहादत दिवस मनाया: वक्ता बोले- आदिवासी समाज के हितों के लिए लड़ी लड़ाई, समान अवसर और अधिकार की मांग रखी – Ratlam News

35
0

[ad_1]

शहर कांग्रेस ने बिरसा मुंडा का शहादत दिवस मनाया।

रतलाम में आदिवासी जननायक भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनाई गई। शहर कांग्रेस, भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा एवं आदिवासी परिवार ने अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए। सागोद रोड बाजना बस स्टैंड पर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की मूर्त

.

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने कहा कि बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज के हितों के लिए अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी। समाज के लिए समान अवसर और समान अधिकार की मांग की। पूर्व विधायक पारस सकलेचा, नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, रामचंद्र धाकड़, शैलेंद्रसिंह अठाना, ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या, शांतू गवली, इकराम इक्का बेलूत, जितेंद्र पडियार, सोनू व्यास आदि कांग्रेसी शामिल हुए।

भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा ने भी बिरसा मुंडा को याद किया।

भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा ने भी बिरसा मुंडा को याद किया।

बिरसा मुंडा के कार्यों व विचारों को बताया भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा व आदिवासी परिवार ने बाजना बस स्टैंड स्थित बिरसा मुंडा स्टेच्यू पर शहादत दिवस मनाया। बिरसा मुंडा के कार्य और विचारों को उपस्थितजनों को बताया।

बिरसा मुंडा अपने जल, जंगल जमीन और जमीदारी और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ते हुए अल्प आयु 25 साल की उम्र में ही 9 जून 1900 को शहीद हो गए थे। बिरसा मुंडा ने आदिवासियों को इकट्ठा कर तोप-बंदूकों का मुकाबला तीर-कमान से किया। 20 साल की उम्र में उन्होंने अंग्रेजों की जमींदारी और राजस्व व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई छेड़ी। शहादत दिवस पर बड़ी संख्या में छात्र, किसान, मजदूर, जनप्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here